Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘अथक परिश्रम और राष्ट्रसेवा के जीवंत प्रतीक…!’ पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर क्या बोले अमित शाह?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें त्याग, परिश्रम और दूरदर्शिता का प्रतीक बताते हुए शुभकामनाएं दीं.

modi

PM Modi 76th Birthday: 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुए एक बड़ा और भावुक संदेश जारी किया है. अमित शाह ने पीएम मोदी को अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता का जीवंत प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि कर्म को ही साधना मानकर राष्ट्रसेवा में समर्पित पीएम मोदी की यह यात्रा देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.

‘आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस और निर्णायक जवाब’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पहली बार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की सख्त नीति को लागू होते देखा है. धारा 370 को खत्म करना, सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे फैसलों ने पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दे दिया कि आज का नया भारत केवल निंदा नहीं करता, बल्कि घर में घुसकर निर्णायक जवाब देता है. देश में नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं.

‘फ्रैजाइल फाइव’ से दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था तक

अमित शाह ने कहा कि जिस भारत को कभी दुनिया ‘फ्रैजाइल फाइव’ (कमजोर अर्थव्यवस्था) मानती थी, आज वही भारत पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सबसे तेजी से बढ़ने वाली वैश्विक आर्थिक ताकत बन चुका है. दुनिया के 36 देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है, जो असल में 140 करोड़ भारतीयों के बढ़ते सम्मान का प्रतीक है. चिनाब ब्रिज से लेकर सेमीकंडक्टर हब तक, हर तरफ नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: संगठन के गुमनाम सिपाही से ‘प्रधान सेवक’ तक! जानिए कैसे भारतीय राजनीति के सिरमौर बने नरेंद्र मोदी?

गरीब कल्याण और जन-सेवा ही सबसे बड़ी पूंजी

गृह मंत्री ने भावुक अंदाज में कहा कि सत्ता पीएम मोदी के लिए साध्य नहीं बल्कि गरीब कल्याण का जरिया है. जब आयुष्मान भारत, पक्के मकान और उज्ज्वला योजना से गरीब माताओं-बहनों के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो वही पीएम मोदी की सबसे बड़ी कमाई साबित होती है. अमित शाह ने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री तक के सफर में पीएम मोदी के साथ काम करना उनके लिए हमेशा गर्व और सौभाग्य की बात रही है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital