देश

Global Leader Approval Ratings: पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता, 76% अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर

Global Leader Approval Ratings: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे पसंदीदा नेता चुना गया है. ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में दुनिया के 76 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को बेहतरीन राजनेता माना है. पीएम मोदी ने एक हफ्ते में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जैसे चर्चित नेताओं को भी पसंदीदा राजनेता के तौर पर पीछे छोड़ दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 41 फीसदी लाइक्स के साथ इस अप्रूवल रेटिंग में 6वें नंबर पर हैं, जबकि जस्टिन ट्रूडो 39 फीसदी लाइक्स के साथ सातवें नंबर पर हैं. वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक 34 फीसदी के साथ 10वें नंबर पर हैं.

पीएम मोदी 76 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं

इस रेटिंग में 100 फीसदी लोगों में से 5 फीसदी ने उनके बारे में कोई राय नहीं रखी है, जबकि 19 फीसदी लोगों ने उन्हें नापसंद किया है. लेकिन पीएम मोदी 76 फीसदी लोगों की पहली पसंद हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर मेक्सिको के राष्ट्रपति हैं, जबकि तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज हैं. यह रेटिंग 22 मार्च से 28 मार्च यानी मार्च के आखिरी एक हफ्ते तक की है.

तीसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के पीएम

मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर टॉप पर जगह बनाई है. इसमें पीएम मोदी को 76 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज को तीसरा स्थान मिला है. उसे 55 प्रतिशत की वैश्विक नेता अनुमोदन रेटिंग प्राप्त हुई है. वहीं, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी 49 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें- Weather Update Today: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग कहां से आई?

मॉर्निंग कंसल्ट एक अमेरिकी कंपनी है जो किसी भी देश में सरकार चलाने वाले नेताओं की राजनेताओं के रूप में सार्वजनिक छवि पर डेटा एकत्र करती है. हाल ही में जारी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग्स 22-28 मार्च, 2023 के दौरान एकत्र किए गए डेटा पर आधारित हैं. अप्रूवल रेटिंग्स प्रत्येक देश में वयस्क निवासियों के सात-दिवसीय मूविंग एवरेज पर आधारित हैं. इसका नमूना आकार देश से देश में भिन्न होता है। ऑनलाइन सर्वे और रिसर्च करने वाली वॉशिंगटन की पॉलिटिकल इंटेलीजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने ये रेटिंग जारी की है.

Dimple Yadav

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

14 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

44 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

58 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago