Bharat Express DD Free Dish

PM Modi के Mann Ki Baat का 121वां एपिसोड आज, आतंक को मिटाने संकल्प दोहराएंगे

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात रेडियो कार्यक्रम आज 121वां एपिसोड प्रसारित करेगा, जिसमें वे समसामयिक विषयों, बढ़ती गर्मी और पानी बचाने के उपायों पर चर्चा कर सकते हैं. यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है.

PM Modi Mann Ki Baat

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात रेडियो कार्यक्रम का आज 121वां एपिसोड प्रसारित होगा. पीएम मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी है. हर महीने के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री देशवासियों को समसामयिक विषयों की जानकारी देते हैं और मूल समस्याओं की ओर बेहद सामान्य तरीके से ध्यानाकर्षित कराते हैं.

अप्रैल माह के आखिरी रविवार यानी 27 अप्रैल को पीएम मोदी एक बार फिर भारत को संबोधित करेंगे. यह प्रसारण पहलगाम आतंकी हिंसा के बाद हो रहा है, सो उम्मीद है कि उस पर भी प्रधानमंत्री अपने विचार रख सकते हैं. साथ ही बढ़ती गर्मी को लेकर भी टिप्स दे सकते हैं. पिछले एपिसोड में उन्होंने योग दिवस काउंटडाउन की बात की थी.

पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट पर इसे लेकर जानकारी दी है, जिसमें लिखा है- आज 11 बजे ट्यून इन करें मन की बात के 121वें एपिसोड के लिए. एक तस्वीर है जिसमें दिन, समय और कहां प्रसारित होगा, इसकी जानकारी भी दी गई है.

पिछले एपिसोड में पीएम मोदी ने परीक्षा देकर लौटे छात्रों को नए टास्क भी दिए थे. उन्होंने कहा था कि इस बार गर्मियों में उन्हें कुछ नया सीखना है और उसे हैशटैग माईहॉलीडे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करना है. इसी संस्करण में पीएम मोदी ने देशवासियों को चैत्र नवरात्र, गुड़ी पाड़वा और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी थीं और गर्मी के इस तपते मौसम में शहरों और गांवों में पानी बचाने की तैयारियों पर बात की थी. कहा था कि देशभर में कृत्रिम तालाब, चेक डैम, बोरवेल रीचार्ज और कम्युनिटी सोक पिट का निर्माण किया जा रहा है.

कार्यक्रम का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 11 विदेशी भाषाओं में

बता दें, पीएम का रेडियो शो 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है. इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी भी शामिल हैं.

कार्यक्रम की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के विभिन्न स्टेशनों से की जाती है. पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी. जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: LoC पर PAK ने लगातार तीसरे दिन सीजफायर उल्लंघन किया, भारतीय सेना ने भी की जवाबी गोलीबारी; कश्मीर में अब तक 9 आतंकियों के घर तबाह

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read