Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कृषि नवाचार और अन्नदाताओं की समृद्धि पर फोकस: आज रात भारत मंडपम में ‘भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026’ को संबोधित करेंगे PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज रात दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026’ को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में देशभर के 2,000 से अधिक किसान शामिल होंगे.

PM Modi Council of Ministers meeting
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार रात नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026’ (किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस) के प्लेनरी सेशन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे. दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से 2,000 से अधिक प्रगतिशील किसान, नीति-निर्माता, कृषि उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां और वैश्विक कृषि विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं.

खेती के आधुनिकीकरण और नई तकनीकों पर होगा मंथन

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के अन्नदाताओं को नीति-निर्माताओं और कृषि विशेषज्ञों के साथ एक साझा मंच पर लाना है, ताकि भारतीय कृषि के भविष्य, आधुनिक तकनीकों, जलवायु-अनुकूल खेती और कृषि क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं पर सार्थक संवाद हो सके. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार के विजन को साझा करेंगे.

‘सैम भाई’ से लेकर ‘मिहिर भाई’: सोशल मीडिया पर आम यूजर ने मांगी दिवाली बधाई, तो क्या बोले पीएम मोदी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital