पीएम नरेंद्र मोदी
27th National Youth Festival: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 12 जनवरी को नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. उन्हें सुनने के लिए देशभर के युवा महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं. राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान आया है.
केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के बारे में कहा कि यह दिन स्वामी विवेकानंद को समर्पित है. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर साल आयोजित होने वाले इस उत्सव में भाग लेने के लिए हजारों युवा पहुंचे हैं. यह उत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले— “नासिक में देशभर के हजारों युवा एकत्र हुए हैं. यहां एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. सब लोग यहां सम्मिलित होकर भारत की युवा शक्ति को दिखाएंगे. भारत का सक्षम युवा एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है.”
नेशनल यूथ फेस्टिवल की थीम इस बार ‘विषय विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखी गई है. इस फेस्टिवल में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8 हजार प्रतिभागी और कई टीमें हिस्सा लेंगी. इस आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार जैसे नेता शामिल हुए.
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…