Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

National Youth Festival 2024: 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन आज, नासिक से युवाओं को संबोधित करेंगे PM मोदी

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के बारे में मीडिया को बताया. यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद को समर्पित है. इसमें PM नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे.

PM MODI

पीएम नरेंद्र मोदी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

27th National Youth Festival: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 12 जनवरी को नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. उन्हें सुनने के लिए देशभर के युवा महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं. राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान आया है.

केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के बारे में कहा कि यह दिन स्वामी विवेकानंद को समर्पित है. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर साल आयोजित होने वाले इस उत्सव में भाग लेने के लिए हजारों युवा पहुंचे हैं. यह उत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले— “नासिक में देशभर के हजारों युवा एकत्र हुए हैं. यहां एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. सब लोग यहां सम्मिलित होकर भारत की युवा शक्ति को दिखाएंगे. भारत का सक्षम युवा एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकता है.”

‘विषय विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’

नेशनल यूथ फेस्टिवल की थीम इस बार ‘विषय विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखी गई है. इस फेस्टिवल में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8 हजार प्रतिभागी और कई टीमें हिस्सा लेंगी. इस आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार जैसे नेता शामिल हुए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital