देश

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब ने फिर मचाया तांडव? सिवान में चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा!

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में भले ही सरकार ने शराबबंदी कर रखी हो, लेकिन राज्य में जहरीली शराब पीने से लोगों की होने वाली मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. बिहार के सिवान जिले में रविवार को चार लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. हालांकि प्रशासन अभी तीन लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है. आशंका जताई जा रही है कि इन सभी की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है.

सिवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि,”सिवान के नबीगंज के बाला में तीन लोगों की मौत हुई है और सात लोगों की हालत गंभीर बताई जताई जा रही है जिनका इलाज करवाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा”.

लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

वहीं इस मामले पर ग्रामीणों का कहना है कि सबसे पहले मौत नरेश राउत नाम के युवक की हुई थी. जिसका गांव में ही दाह संस्कार कर दिया गया. बाद में जब कुछ और लोगों की तबीयत बिगड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सभी बीमारों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान एक शख्स की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-     INS Vagir: भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई साइलेंट किलर ‘सैंड शार्क’, सबमरीन की ताकत से दुश्मनों के उड़ जाएंगे होश, जानिए इसकी खासियत

अस्पताल के मुख्य गेट को प्रशासन ने किया बंद

खबरों के मुताबिक, प्रशासन ने पत्रकारों को पीड़ित और परिजनों से बात करने पर रोक लगा दी है. सदर अस्पताल के मुख्य गेट को भी प्रशासन ने बंद करा दिया है. अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. वहीं, इस मामले में पीजीआरओ अभिषेक चंदन ने कहा कि तबीयत कैसे बिगड़ी है इसकी अभी जानकारी नहीं है. शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा.

इससे पहले बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से मरने वालों का आकंड़ा 73 तक पहुंच गया था. आपको बता दें कि छपरा जिले के अलावा सीवान और बेगूसराय में भी जहरीली शराब से हुई मौतों की वजह से कोहराम मचा था.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

स्वच्छ भारत अभियान के बाद भी कचरा प्रबंधन अधूरा, जानिए कैसे सर्कुलर इकोनॉमी बदल सकती है तस्वी

स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…

25 minutes ago

Cyber Bank Fraud: सेंट्रल बैंक में बड़ा घोटाला! बैंक से करोड़ों गायब, ग्राहकों के लिए आया बड़ा अलर्ट

Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…

1 hour ago

अस्पतालों से गायब डॉक्टरों पर बड़ा एक्शन! झारखंड सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी से पहले दिया यह सख्त आदेश

Ranchi News: झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 695 डॉक्टरों पर…

1 hour ago

अमेरिका में पढ़ाई के साथ छप्परफाड़ कमाई! भारतीय छात्र कैंपस में ही कमा रहे 46 लाख तक, जानिए 5 जादुई नौकरियां

US Part-Time Jobs: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्र कैंपस के भीतर कौन सी…

2 hours ago

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

3 hours ago