Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Mathura: प्रेम मंदिर में बम की अफवाह पर हिला पुलिस-प्रशासन, 30 मिनट तक खोजबीन करता रहा बम निरोधक दस्ता

कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि बम की सूचना देने वाले युवक की तलाश की जा रही है. अफवाह फैलाने के मामले में उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

फोटो-सोशल मीडिया

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रविवार रात उस वक्त पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया, जब किसी ने प्रेम मंदिर में बम होने की अफवाह उड़ा दी. इसके बाद घंटों पुलिस परेशान रही है करीब 30 मिनट तक बम निरोधक दस्ता मंदिर और उसके आस-पास बम की तलाश करता रहा, लेकिन बम नहीं मिला. फिलहाल पुलिस फोन कर इसकी सूचना देने वाले की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि फर्जी अफवाह फैलाने वाले शख्स पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी तो वहीं पुलिस को जिस नम्बर से फोन आया था वह अब बंद बता रहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर एक मोबाइल से किसी ने फोन किया और कहा कि, “प्रेम मंदिर पर बम रखा है. कभी भी फट सकता है.” इसके बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कम्प मच गया. आनन-फानन में कंट्रोल रूम से वायरलेस पर संदेश प्रसारित किया गया और तत्काल बम निरोधक दस्ता और वृंदावन पुलिस प्रेम मंदिर पहुंच गई और करीब 30 मिनट तक मंदिर के अंदर और बाहर बम की खोज की गई लेकिन बम कहीं नहीं मिला.

ये भी पढ़ें- UP ATS ने दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों से था लिंक, बाबरी मस्जिद फैसले में लेना चाहते थे बदला

हालांकि राहत की बात ये थी कि रात में इसकी सूचना जब मिली तब तक श्रद्धालु मंदिर से जा चुके थे, परिसर भी खाली था. इसलिए किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई और पुलिस टीम ने मंदिर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. बम न मिलने पर पुलिस ने उसी नम्बर पर सम्पर्क किया, जिससे फोन आया था, तो सम्बंधित नम्बर बंद मिला. तो वहीं पुलिस छानबीन में मोबाइल की लोकेशन शराब के ठेके के पास मिली है. पुलिस आशंका जता रही है कि नशे की हलात में किसी ने फर्जी सूचना दी थी. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि बम की सूचना देने वाले युवक की तलाश की जा रही है. उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital