होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जेल में छापा पड़ने पर फूट फूट कर रोने लगा महाठग सुकेश चंद्रशेखर
Raid in Sukesh Chandrashekha Cell: देश में इस समय के सबसे बड़े महाठग सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली की मंडोली जेल में बंद हैं. इससे पहसे वह तिहाड़ जेल में बंद था. सुकेश पर आरोप था कि उसने जेल के अंदर से अपनी लिए सभी ऐशो आराम के जुगाड़ कर रखे थे. जिसके बाद उसका जेल बदल दिया गया और उसे दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कर दिया गया, लेकिन यहां भी वह शानोशौकत से रह रहा था.
प्रशासन ने जब सुकेश की सेल में छापेमारी की तो उसके हावभाव बदल गए, वह रोने लगा और उसका रोते हुए वीडियो वायरल हो गया. छापेमारी के दौरान उसके पास से कई लग्जरी आइटम बरामद हुआ है.
खबरों के मुताबिक, सुकेश की सेल में जब प्रशासन ने छापेमारी की तो उसके पास से Gucci 1.5 लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार रुपये के दो जींस बरामद हुए हैं. इतना ही नहीं छापेमारी के दौरान सुकेश फूट फूट कर रोने लगा. जेलर दीपक शर्मा और जयसिंह ने CRPF के टीम साथ सुकेश की सेल में छापा मारा. जिसके बाद सुकेश चंद्रशेखर हक्का बक्का रह गया. छापेमारी खत्म होने के बाद सुकेश दीपक शर्मा और जयसिंह के सामने फूट फूट कर रोने लगा.
सीसीटीवी (CCTV) वीडियो में देखा जा सकता है कि सुकेश एक जगह खड़ा है और जेल के अधिकारी और कर्मचारी उसके सेल की तलाशी ले रहे हैं. वहीं जेल अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच की जाएगी कि सुकेश के सेल की तस्वीरों को कौन लीक किया है ?
दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ रुपए की ठगी और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था. उसे तिहाड़ जेल में बंद किया गया था. लेकिन तिहाड़ जेल में सुकेश ने अधिकारियों को रिश्वत देकर अय्याशी का अड्डा बना लिया था. उससे तमाम एक्ट्रेस जेल में मिलने जाती थीं. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस पूरे मामले की जांच की थी. EOW के मुताबिक, जेल के अंदर सारा जेल स्टाफ पूरी तरह बिका हुआ था. ऊपर से नीचे तक हरेक को सुकेश पैसे देता था. वो भी एक महीने का एक करोड़. चार्जशीट के मुताबिक सुकेश के पास जेल में पूरे साल मोबाइल फोन था.
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…