Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पुलिस स्मृति दिवस: ‘वीर शहीदों का बलिदान हमेशा रहेगा याद…’, पीएम मोदी क्या बोले?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर देश के वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को याद किया.

PM Modi

‘पुलिस स्मृति दिवस’ के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जांबाज पुलिसकर्मियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा और सेवा में उनका दिया गया सर्वोच्च बलिदान हमेशा भारत की स्मृतियों में अमर रहेगा.

‘कठिन परिस्थितियों में भी निष्ठा से सेवा देते हैं जवान’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए पुलिस बलों के अटूट समर्पण की दिल से सराहना की. पीएम मोदी ने लिखा, “पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिस कर्मियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करने का अवसर है, जो अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराधों से लड़ने, आपातकालीन स्थितियों में मदद करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक, उनका योगदान अमूल्य है.

‘अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन’

कर्तव्य पथ पर अपने जीवन का बलिदान देने वाले वीर सिपाहियों को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हम उन बहादुर पुलिस कर्मियों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. उनका साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हमारे देश की स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने शेयर किया खास सुभाषित: बताया क्या है सच्चे साधु और कृतज्ञता का असली मतलब?

देश की सुरक्षा में पुलिस का अमूल्य योगदान

प्रधानमंत्री के इस संदेश के साथ ही देशभर में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर अमर बलिदानियों के त्याग, शौर्य और देशभक्ति को याद किया जा रहा है. पीएम मोदी ने रेखांकित किया कि देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति और नागरिकों की हिफाजत के लिए पुलिस जवान हर पल मुस्तैदी से डटे रहते हैं, जिस पर पूरे राष्ट्र को गर्व है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital