Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल को पहली गोली मारने वाला ‘मिट्टी में मिला’, ढाई लाख का ईनामी विजय चौधरी उर्फ उस्मान एनकाउंटर में ढेर

प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपी विजय उर्फ ​​उस्मान के बीच मुठभेड़ हुई. घटनास्थाल पर फॉरेंसिक की टीम पहुंची.

Umesh Pal Murder Case
Edited by Nitish Pandey

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते दिनों हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शातिर शूटर विजय उर्फ उस्मान चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है उमेश पाल को विजय उर्फ उस्मान ने ही पहली गोली मारी थी.

सोमवार सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस और शूटर विजय के मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान विजय को पुलिस की गोली लगने के बाद वो घायल हो गया. जिस के बाद पुलिसकर्मियों ने इलाक के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  बताया जा रहा है कि विजय उर्फ उस्मान पर ढाई लाख का इनामी था.

धूमनगंज थाना के प्रभारी राजेश कुमार मोर्य ने उस्मान के मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि “आज सुबह करीब पांच-साढ़े पांच बजे कौंधियारा थाना क्षेत्र में विजय उर्फ उस्मान पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया.” उन्होंने बताया कि वह उमेश पाल और अन्य दो पुलिसकर्मियों को गोली मारने की घटना में शामिल था.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: 50 हजार से बढ़कर ढाई लाख हुआ अतीक के बेटे असद समेत 5 आरोपियों के सिर पर इनाम, 8 दिन बाद भी सभी फरार

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के डॉ. बद्री विशाल सिंह ने कहा कि “उस्मान को जब लाया गया था तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी. हमने उसका ECG और अन्य जांच कराकर हमने उसे मृत घोषित किया और उसके शरीर को शव गृह भेजा. उसको गोली लगी थी.”

वहीं, देवरिया सदर से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा- “मिट्टी में ढेर उमेश पाल व संदीप निषाद का हत्यारा उस्मान चौधरी !!”

बता दें कि बीते दिनों बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह उमेश पाल की प्रयागराज में दिनदहाड़े बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद पुलिस लगातार शूटरों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है.  इससे पहले भी पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर में ढेर किया था.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष का जवाब देते हुए कहा था कि “इस हत्याकांड में शामिल में माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगें.” जिसके बाद पुलिस-प्रशासन की टीम लागतार माफिया अतिक अहमद और उसके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. बीते दिनों प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने दो माफियों के मकानों को पर बुलडोजर चलाया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest