Bankipur By-Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर माहौल गरम है. इसी बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक जनसभा में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर सीधा हमला बोला. उन्होंने शराबबंदी कानून का हवाला देते हुए पवन सिंह को कटघरे में खड़ा किया.
शराबबंदी और पवन सिंह पर सवाल
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है, ऐसे में पवन सिंह का काम कैसे चल रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पवन सिंह दोपहर तक सोते हैं और फिर गाने-बजाने में लग जाते हैं. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि आप लोग खाना खाइए, गाना सुनिए और अगर कोई पैसा बांट रहा है तो ले लीजिए लेकिन वोट मत दीजिए.
बीजेपी पर निशाना
प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि पार्टी के पास हजारों करोड़ रुपये हैं और चुनाव में पैसा बांटने की ताकत भी है. उन्होंने जनता से अपील की कि अगर पैसा मिले तो ले लें क्योंकि यह जनता का ही है लेकिन वोट सोच-समझकर दें.
ये भी पढ़ें-इंफोसिस से Aadhaar तक अब Exam Reform की जिम्मेदारी, कौन हैं नंदन नीलेकणि जो संभालेंगे NEET-JEE का मोर्चा?
जनता को संदेश
किशोर ने कहा कि बिहार के लोग सीधे-साधे हैं वे पैसा लेने के बाद भी कहते हैं कि पैसा ले लिए हैं तो वोट कैसे नहीं देंगे. उन्होंने जनता को समझाया कि वोट किसी के दबाव या पैसे पर नहीं बल्कि अपने विवेक से देना चाहिए.
ये भी पढ़ें-‘इस्तीफा मत कबूल कीजिए…’ NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए बीजेपी के फायरब्रांड विधायक
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


