Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान दिया. इसके बाद से सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी की प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने पलटवार करते हुए औकात की बात कर दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा?

preeti-shekhar-slams-prashant-kishor-over-cm-samrat-chaudhary-controversy

प्रशांत किशोर और प्रीति शेखर

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: अंजनी कुमार/भागलपुर: प्रशांत किशोर और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर दिए गए प्रशांत किशोर के कथित बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर ने उन पर बेहद तीखा हमला बोला है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रशांत किशोर को अपनी भाषा और मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए तथा अपनी औकात में रहना चाहिए.

गुंडागर्दी की भाषा बर्दाश्त नहीं (BJP vs Prashant Kishor Bihar)

डॉ. प्रीति शेखर ने प्रशांत किशोर को कड़ी नसीहत देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह की अनर्गल और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना उनकी वास्तविक मानसिकता को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपराध और धमकियों की भाषा बोलकर बिहार की जनता को डराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन राज्य की जनता ऐसी गीदड़भभकियों से डरने वाली नहीं है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब देना जानती है.

लोकतांत्रिक तरीके से होता है विरोध

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए हैं. किसी व्यक्ति विशेष के विरोध करने से सरकार या नेतृत्व पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें: लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध हमेशा लोकतांत्रिक दायरे में होना चाहिए, लेकिन हिंसा या आपत्तिजनक शब्दों का सहारा लेना उचित नहीं है. इस तीखे पलटवार के बाद से राज्य की सियासत में सरगर्मी काफी बढ़ गई है और दोनों पक्षों की ओर से बयानबाजी का दौर जारी है.

बिहार में बढ़ने वाली है सरगर्मी (Prashant Kishor Bihar Politics)

प्रशांत किशोर के आक्रामक तेवरों और बीजेपी की ओर से आए इस कड़े जवाब ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में बिहार की राजनीतिक सरगर्मी और ज्यादा बढ़ने वाली है. नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी इस बात का संकेत है कि राज्य का सियासी पारा लगातार उच्च स्तर पर बना रहेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital