Bharat Express DD Free Dish

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों का स्थानांतरण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की संस्तुति पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों का स्थानांतरण मंजूर किया है. इससे हाईकोर्ट में जजों की संख्या घटकर 79 रह गई है, जो स्वीकृत संख्या का आधे से भी कम है.

Edited by Akansha

प्रयागराज: सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है. इस संबंध में अधिसूचना सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय की ओर से जारी की गई.

चार जजों का हुआ तबादला

  • न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट भेजा गया है.
  • न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी को कर्नाटक हाईकोर्ट में स्थानांतरित किया गया है.
  • वहीं, न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति ओमप्रकाश शुक्ल अब दिल्ली हाईकोर्ट में कार्यभार संभालेंगे.

जजों की संख्या में भारी गिरावट

इन स्थानांतरणों के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या घटकर 79 रह गई है. यह कुल स्वीकृत संख्या 160 का आधा भी नहीं है. इससे न्यायिक कामकाज पर असर पड़ सकता है.

न्यायिक व्यवस्था पर बढ़ेगा दबाव

जजों की कमी के कारण मामलों के निपटारे में देरी हो सकती है. हाईकोर्ट पहले ही कई लंबित मामलों से जूझ रहा है. ऐसे में यह ट्रांसफर व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है. जजों की कमी से निपटने के लिए नई नियुक्तियों की जरूरत है. उम्मीद की जा रही है कि केंद्र सरकार जल्द ही रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करेगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read