देश

G7 की बैठक में PM Modi से गले मिले अमेरिकी राष्ट्रपति Biden, ये मुलाकात भारत और अमेरिका के रिश्तों को देगी नई दिशा

जापानी शहर हिरोशिमा में जी7 नेताओं की बैठक शुरू हो गई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी पहुंचे हैं. जी-7 समिट में पीएम मोदी की लोकप्रियता का गजब नजारा देखने को मिला है. बैठक शुरू होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए उत्सुक दिखे. बाइडेन पीएम मोदी के पास पहुंचे और उन्हें गले से लगा लिया.

हिरोशिमा में जी7 देशों की बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद पीएम नरेंद्र मोदी के पास गए. बैठक के लिए बाइडेन काफी उत्साहित दिखे. बाइडेन को अपनी तरफ आता देख पीएम मोदी भी अपनी सीट से उठ खड़े हुए. इसके बाद बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी को गले लगाया. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और संक्षिप्त बातचीत की. माना जा रहा है कि मोदी और बाइडेन की ये मुलाकात भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई दिशा देगी.

जून में पीएम मोदी अमेरिका भी जाएंगे

बिडेन और मोदी 21 जून से 24 जून तक अमेरिका की भारतीय प्रधान मंत्री की आधिकारिक राजकीय यात्रा से पहले मिल रहे हैं, जहां व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन द्वारा उनकी मेजबानी की जाएगी. यही नहीं, जल्द ही क्वाड समिट होने वाली है. यहां भी दोनों नेता साथ नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Ukraine युद्ध पर PM Modi ने दे दिया दुनिया को बड़ा संदेश, हिरोशिमा में Zelenskyy से की मुलाकात

वियतनाम के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठक की

इसके अलावा पीएम मोदी ने हिरोशिमा में वियतनाम के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की. उन्होंने कहा कि भारत और कोरिया गणराज्य महान मित्रता और गहरे सांस्कृतिक संबंधों को साझा करते हैं. आज की बातचीत प्रमुख विकास क्षेत्रों में इस दोस्ती को और मजबूत करने के तरीकों पर केंद्रित रही.

मोदी ने प्रसिद्ध जापानी लेखक से भी मुलाकात की

जो बाइडेन से पहले पीएम मोदी ने जापान के हिरोशिमा में प्रसिद्ध जापानी लेखक, हिंदी और पंजाबी भाषाविद, पद्मश्री डॉ. टोमियो मिज़ोकामी और प्रमुख जापानी चित्रकार हिरोको ताकायामा से मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को भारत से घनिष्ठ संबंध रखने वाले सम्मानित कलाकार हिरोको ताकायामा से भी मुलाकात की.

Dimple Yadav

Recent Posts

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

8 minutes ago

वृषभ राशि आज का राशिफल: पुराने प्रयास से मिलेगा लाभ, धन के मामले में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज पुराने काम और प्रयास…

51 minutes ago

मिथुन राशि आज का राशिफल: रुकी कारोबारी बातचीत होगी शुरू, अचानक पेमेंट से बढ़ सकता है खर्च

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज कारोबार में रुकी बातचीत…

51 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: आय और खर्च में उतार-चढ़ाव, रिश्तों में जल्दबाजी से बचें

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज आमदनी और खर्च के…

51 minutes ago