Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी गांधीनगर को देंगे मेट्रो की सौगात, लोग बोले- गर्व और खुशी का क्षण, स्‍वागत के लिए तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम गांधीनगर के महात्मा मंदिर में मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे. उनके आगमन के पहले ही महात्मा मंदिर और आसपास के इलाके में पारंपरिक गरबा, कथक और अन्य लोक नृत्यों के माध्यम से स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में रेल मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर गांधीनगर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले ही महात्मा मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पारंपरिक गुजराती गरबा और लोक नृत्यों के माध्यम से स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. शाम को उनके गांधीनगर पहुंचने से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए माहौल को उत्सवमय बनाया गया है. स्थानीय लोग, छात्र-छात्राएं और कलाकार बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं.

वॉर्ड कॉरपोरेटर दर्शना बेन ठाकर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी गांधीनगर पधार रहे हैं और नगरवासियों को मेट्रो सेवा की सौगात देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह गांधीनगर के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि प्रधानमंत्री स्वयं यहां आकर इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन कर रहे हैं.

बच्चों ने किया प्रधानमंत्री के स्वागत करने की तैयारी

महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन को लेकर छात्रों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. छात्रा शिवानी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि करीब 100 बच्चे यहां प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा कि सभी बच्चे बेसब्री से प्रधानमंत्री के आने का इंतजार कर रहे हैं और यह उनके लिए एक यादगार पल होगा.

कार्यक्रम में शामिल एक अन्‍य छात्र ने बताया कि वे टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से आए हैं, जहां शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन हमेशा से देश को अच्छे शिक्षक देने का रहा है और आज वे उसी राष्ट्र निर्माण की सोच के दर्शन करने यहां पहुंचे हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले रहीं कलाकार कशिश ने बताया कि वह नृत्य प्रदर्शन में प्रतिभागी हैं और प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए यहां आई हैं. उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवा के उद्घाटन जैसे बड़े कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का अवसर मिलना गर्व की बात है. उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम में गरबा के साथ-साथ कथक सहित अन्य पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करने वाले कई ग्रुप शामिल हुए हैं.

वहीं, रंगोली फाउंडेशन ग्रुप के कलाकार पंकज कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस मौके पर गरबा और अन्य पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी, जिससे पूरे माहौल में सांस्कृतिक रंग बिखर जाएगा.

ये भी पढ़ें: ‘अनगिनत बलिदानों की यादों को समेटे हुए है सोमनाथ’, पीएम मोदी ने शेयर की यात्रा की झलकियां

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital