Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी कल महाराष्ट्र को देंगे हजारों करोड़ की सौगात, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास 

प्रधानमंत्री मोदी ने इन विकास कार्यों को महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये परियोजनाएँ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देंगी.

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. 29 सितंबर को पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 11,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी ने इसकी जानकारी एक्स हैंडल पर दी है.

जिला न्यायालय से स्वारगेट मेट्रो का उद्घाटन

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला न्यायालय से स्वारगेट तक का पुणे मेट्रो खंड शामिल है, जो पुणे मेट्रो रेल परियोजना (फेज-1) के सफल संपन्न होने का प्रतीक होगा. इस भूमिगत खंड की लागत लगभग 1,810 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, बिडकिन औद्योगिक क्षेत्र, सोलापुर हवाई अड्डे और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- “सर्जिकल स्ट्राइक ने दिखाया ये नया भारत है, दुश्मन को घर में घुसकर मारता है”, PM Modi बोले- पूरी तरह अर्बन नक्सलियों के कब्जे में है कांग्रेस

प्रधानमंत्री मोदी ने इन विकास कार्यों को महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये परियोजनाएँ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देंगी. यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के विकास में नई संभावनाएँ खोलेगा और स्थानीय निवासियों के लिए सुविधाएं बढ़ाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital