Bharat Express DD Free Dish

Pune Metro Project

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के मेट्रो पिंक लाइन का उद्घाटन किया. इस वहां मौजूद लोगों को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्योहारों की खुशियां तब और बढ़ जाती हैं, जब जीवन में कोई नई सुविधा जुड़ती है.

पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो रेल परियोजना (फेज-1) के पूरा होने पर जिला न्यायालय से स्वारगेट तक पुणे मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब इस मार्ग पर मेट्रो ट्रेनें चलेंगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने इन विकास कार्यों को महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ये परियोजनाएँ क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देंगी.