Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी, अनुपूरक बजट पर होगी चर्चा

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है और चर्चा के दौरान पक्ष औऱ विपक्ष के बीच हंगामा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं.

फोटो-सोशल मीडिया

UP Assembly Winter Session day-3: उत्तर प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है और बुधवार को पेश किए गए अनुपूरक बजट पर चर्चा जारी है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पर अपनी बात रखेंगे. चर्चा के दौरान पक्ष औऱ विपक्ष के बीच हंगामा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं. सपा जातीय जनगणना सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है तो वहीं फिलहाल प्रश्नकाल चल रहा है. इस दौरान विपक्ष की ओर से कई सदस्यों ने सवाल किए हैं, जिसके जवाब सम्बंधित विभाग के मंत्री दे रहे हैं. इसी बीच सपा के विधायक मनोज कुमार पांडेय ने कृषि विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे, जिसका जवाब विभागीय मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दिया. प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद ही अनुपूरक बजट पर चर्चा शुरू हो जाएगी.

डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

बजट को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “अनुपूरक बजट उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए है. विभिन्न परियोजनाएं हैं, जिन्हें ह पूरा करेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि, विपक्ष पटरी से उतर गया है और उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है.” बता दें कि बुधवार यानी सत्र के दूसरे दिन वित्त वर्ष 2023-24 का अनुपूरक बजट पेश किया गया था. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से सदन में 28 हजार 760 करोड़ 67 लाख रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया था.

बुधवार को विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “बहुत सारे ऐसे वायरस होते हैं जिसमें प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है. इसके लिए हर जनपद में ब्लड सेपरेटर यूनिट दी जा चुकी है.” इसी के साथ कहा कि, “प्रदेश के अंदर 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा सरकार उपलब्ध करवा रही है. किसी भी प्राइवेट अस्पताल में भी सुविधाएं मिल रही हैं.”

ये भी पढ़ें- Noida News: दिन में कबाड़ी बनकर करते थे रेकी, रात में घरों- दुकानों को बनाते थे निशाना…पुलिस ने 7 शातिर चोरों को दबोचा

बजट में क्या किया गया है प्रावधान

सदन में अनुपूरक बजट पेश करते हुए बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वित्तीय वर्ष 23-24 मे प्रस्तावित अनुपूरक बजट का कुल आकार 2876067.38 लाख है. इसमें राजस्व लेखे का व्यय 19 लाख, 46 हजार, 39 करोड़ रुपये है. पूंजी लेखे का व्यय 9,714 करोड़ रुपए का है. प्रस्तावित अनुपूरक मांग मे नई मांग की कुल धनराशि 7,421.21 करोड़ रुपए के प्रस्ताव सम्मिलित हैं. चालू योजनाओं मे इसके लिए 21 हजार 339.46 करोड़ रुपए के प्रस्ताव हैं.

बजट को लेकर उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट में किसानों के लिए भी प्रावधान किया गया है. बजट में किसानों को मुफ्त बिजली के लिए 900 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. इसी के साथ ही गन्ना किसानों के बकाया भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य राजधानी क्षेत्र के विकास के लिए भी अनुपूरक बजट में प्रावधान किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest