Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लोन पाने के लिए कमीशन दिया… 39,000 रुपये का देशी मुर्गा भी खिलाया… पढ़ें छत्तीसगढ़ के एक किसान की दुखद दास्तान

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का मामला. एक किसान ने एसबीआई के बैंक मैनेजर से 12 लाख रुपये के लोन की मांग की थी. हालांकि किसान का आरोप है कि रिश्वत देने के बाद भी उसे लोन नहीं दिया गया.

(प्रतीकात्मक तस्वीर: AI जेनेरेटेड)

छत्तीसगढ़ के एक किसान को बैंक से लोन लेने के लिए इतने पापड़ बेलने पड़ेंगे, ये उसने सपने में भी नहीं सोचा था. खबर ये है कि मोटी रकम खर्च करने के बाद भी किसान को लोन नसीब नहीं हो सका है. इस मामले में किसान ने एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर बैंक मैनजर के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.

बैंक मैनेजर पर रिश्वत लेने का आरोप

ये मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी इलाके का है. पीड़ित किसान की पहचान मस्तूरी के सरगंवा गांव के निवासी रूपचंद मनहर के रूप में रूप में हुई है. किसान ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मैनेजर पर लोन के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. मैनेजर की पहचार सुमन कुमार चौधरी के रूप में हुई है. किसान का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने लोन पास करने के बदले 10 प्रतिशत क​मीशन की मांग की थी.

12 लाख रुपये का लोन


नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार, किसान को अपने पोल्ट्री व्यवसाय के लिए 12 लाख रुपये के लोन की जरूरत थी तो उसने बैंक मैनेजर से संपर्क किया. आरोप है कि उन्होंने लोन पास करने के एवज में 12 लाख रुपये का 10 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा. इस रकम के अलावा बैंक मैनेजर ने हर हफ्ते देशी ​मुर्गा खिलाने की भी डिमांड रखी थी. शर्त के अनुसार, हर ​शनिवार को बैंक मैनेजर को देशी मुर्गे का भोज कराया जाता था. इतना करने के बाद किसान को धीरे-धीरे समझ में आ गया है कि उसे बैंक मैनेजर लोन नहीं देगा, तो उसने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है.

किसान का आरोप

किसान का आरोप है कि उसने कमीशन की रकम अपनी मुर्गियों को बेचकर बैंक मैनेजर को चुका दिया था. इसके अलावा हर शनिवार मैनेजर को देशी मुर्गा खिलाने के चक्कर में उसके 38,900 रुपये भी खर्च हो गए हैं, लेकिन उसे लोन नहीं मिल सका. किसान ने कहा कि बैंक मैनजर को जितना मुर्गा खिलाया, उसका बिल उसके पास है.

SDM से शिकायत

रिपोर्ट के अनुसार, आखिरकार परेशान किसान ने बैंक मैनेजर की शिकायत एसडीएम से कर दी है. जिला कलेक्टर के नाम से एसडीएम कार्यालय में सौंपी गई अपनी शिकायत में किसान ने बैंक मैनेजर से उसके सारे पैसे वापस दिलाने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. ऐसा न होने पर किसान ने आत्मदाह की चेतावनी दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital