Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मैरिज हॉल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक और युवती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Buxar: पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से जिले के होटल संचालकों और मैरिज हॉल कर्मियो में खलबली मच गई है.

sex racket

सांकेतिक तस्वीर

Buxar: बिहार के बक्सर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश किया है. बक्सर के डुमराव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के सिमरी बलिहार रोड में स्थित राजेन्द्र मैरेज हॉल में लंबे समय से चल रहे देह व्यपार के धंधे को पुलिस ने बेनकाब किया है.

बक्सर जिले के प्रभारी एसपी दीपक बरनवाल के निर्देश पर एएसपी श्री राज के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में एक महिला पुरुष के साथ ही मैरेज हॉल के संचालक को भी गिरफ्तार किया है. वहीं मैरेज हॉल की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. स्थानीय थाने को बिना सूचना दिये एएसपी की विशेष टीम ने छापेमारी यह छापेमारी की. वहीं छापेमारी के दौरान कुछ महिला पुरुष भागने में रहे सफल.

होटल में शराब पीने से लेकर लड़कियो को परोसने तक का वीडियो

मैरेज हॉल के आड़ में लंबे समय से ग्रहको को शराब और शबाब परोसे जाने के वीडियो सामने आए हैं, जिसमे ग्राहक को हर तरह से संतुष्ट करने के लिए 3 हजार की डिमांड की जा रही है. हालांकि कुछ वीडियो ऐसे हैं, जो मामले में कई राज से परदा उठाते हैं.

स्थानीय थाने की भूमिका भी संदेह के दायरे में

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैरेज हॉल में छापेमारी करने गई टीम ने स्थानीय थाने को भनक तक नही लगने दिया. पूरी करवाई के बाद सभी को थाने का हवाले किया गया है. आधिकारिक सूत्रों की माने तो इस पूरे मामले में स्थानीय थाने की भूमिका और मामले से संबंधित एक वीडियो में जिस सिपाही का नाम लिया जा रहा है वह कौन है इसकी भी जांच होगी.

दिल्ली-पटना, और बनारस से भी ज्यादा सुख देने का दावा

मामले से संबंधित जो वीडियो सामने आया है उसमें दिल्ली, पटना, आरा समेत अन्य बड़े शहरों की देह व्यपार में शामिल लड़कियो से ज्यादा सुख देने का दावा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: रावण ज्यादा बड़े कर्मकांडी थे, श्रीराम काल्पनिक- जीतन राम मांझी ने दिया विवाादित बयान

क्या कहते है अधिकारी

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी श्री राज ने बताया कि आपत्तिजनक हालत में एक महिला पुरुष समेत दरवाजे पर पहरेदारी कर रहे मैरेज हॉल के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है. कुछ लोग भागने में सफल रहे है. जांच के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. वहीं मैरेज हॉल को सील करने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा जा रहा है. यह पूरी करवाई पुलिस कप्तान के निर्देश पर की गई है.

हम आपको बताते चलें कि कुछ ही दिन पहले जिला मुख्यालय स्थित स्टेशन रोड के कई होटलों में छापामारी कर पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद यह दूसरी करवाई डुमराव अनुमंडल में की गई है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से जिले के होटल संचालकों और मैरिज हॉल कर्मियो में खलबली मच गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital