Urdu Conclave 2026

Puducherry Exit Poll 2026: इस केंद्र शासित प्रदेश में फिर एनडीए सरकार के आसार, जानें सर्वे में किसे कितनी सीटें

Puducherry Elections 2026: पुद्दुचेरी चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने का अनुमान है. सर्वे के अनुसार रंगसामी की AINRC सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है.

Puducherry POLLS 2026: पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के साथ ही आज पुद्दुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर भी चुनावी घमासान के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं. शाम 6 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आए रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि इस छोटे लेकिन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्र शासित प्रदेश में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है.

किसे मिल सकती है कितनी सीटें?

विभिन्न सर्वेक्षणों और ‘AI AM ANALYTICS’ के आंकड़ों के अनुसार, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन बहुमत के जादुई आंकड़े (16 सीटें) के करीब नजर आ रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 14 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस और डीएमके वाले ‘सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस’ (SPA) को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं. इस बार अभिनेता विजय की नई पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) भी मैदान में है, जिसे 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

चुनाव के मुख्य आंकड़े और भागीदारी

इस विधानसभा चुनाव में पुद्दुचेरी की जनता ने रिकॉर्ड तोड़ उत्साह दिखाया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार कुल 9.50 लाख से अधिक रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें महिलाओं की संख्या (5.03 लाख) पुरुषों (4.46 लाख) के मुकाबले अधिक रही. मतदान का प्रतिशत भी ऐतिहासिक 89.83% दर्ज किया गया. चुनावी मैदान में कुल 294 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें राष्ट्रीय दलों से 34, क्षेत्रीय दलों से 63 और 117 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं.

पिछला परिणाम और मौजूदा स्थिति

साल 2021 के चुनावों में एनडीए ने 16 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी, जिसमें रंगासामी की पार्टी AINRC को 10 और भाजपा को 6 सीटें मिली थीं. पिछले चुनाव में कांग्रेस महज 2 सीटों पर सिमट गई थी. इस बार भी एग्जिट पोल बता रहे हैं कि 55% लोग वर्तमान सरकार को एक और मौका देना चाहते हैं. हालांकि, कांग्रेस ने डीएमके के साथ मिलकर अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश की है, लेकिन नई पार्टियों के प्रवेश से वोट बंटने का सीधा फायदा एनडीए को मिलता दिख रहा है. अब 4 मई को आने वाले आधिकारिक नतीजे ही तय करेंगे कि पुद्दुचेरी की कमान किसके हाथ होगी.

ये भी पढ़ें: AI ने भांप ली बंगाल की नब्ज! भारत एक्सप्रेस-AM Analytics का सुपर सटीक AI एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, ममता की विदाई तय

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read