Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सोनम रघुवंशी केस तो सिर्फ ट्रेलर था, पुणे की सिया ने पार की दरिंदगी की हदें; मंगेतर को 350 फीट नीचे फेंक मनाया बर्थडे

Pune Murder Case: इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी कांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि महाराष्ट्र के पुणे से रूह कंपा देने वाली वैसी ही एक वारदात सामने आई है. जिस लड़की से अगले महीने जयपुर में धूमधाम से शादी होने वाली थी, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल की खौफनाक साजिश रच डाली.

Pune Murder Case:

Pune Murder Case Image

Pune Murder Case: इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी कांड की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि महाराष्ट्र के पुणे से रूह कंपा देने वाली वैसी ही एक वारदात सामने आई है. पुणे के ऐतिहासिक लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन अग्रवाल की 350 फीट गहरी खाई में गिरकर हुई मौत, जिसे शुरुआत में एक सामान्य हादसा माना जा रहा था, वह असल में उनकी मंगेतर और उसके प्रेमी की सोची-समझी खौफनाक साजिश निकली (Pune Lohagad Fort Fiance Murder).

पुणे के लोहागढ़ किले में ट्रेकिंग के दौरान खाई में गिरने से बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी, जिसे शुरुआत में पैर फिसलने की दुर्घटना माना गया. हालांकि, पुलिस जांच में मोबाइल और डिजिटल रिकॉर्ड्स खंगालने पर पता चला कि केतन की मंगेतर सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था. केतन को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने साजिश रची. पहले बाली ट्रिप रुकवाने के लिए सिया ने अपना पासपोर्ट फाड़ दिया, फिर 14 जून को सांप का डर दिखाकर केतन को मारने की नाकाम कोशिश की और अंततः 19 जून को सिया के जन्मदिन पर उसे किले से नीचे धकेल दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर को मौत के घाट उतारा

मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी मामले की तरह ही महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अंतर सिर्फ इतना है कि सोनम केस में शादी के बाद पति की हत्या का आरोप लगा, जबकि पुणे में शादी की तैयारियों के बीच ही मंगेतर को मौत के घाट उतार दिया गया. लोहागढ़ किले में 24 वर्षीय केतन अग्रवाल की 350 फीट गहरी खाई में गिरने से हुई मौत की जब पुलिस ने बारीकी से तफ्तीश की, तो हादसे के पीछे छिपी कत्ल की खौफनाक साजिश उजागर हो गई.

केतन अग्रवाल की जिंदगी में यह समय बेहद खुशियों भरा था, क्योंकि अगले ही महीने उनकी शादी होने वाली थी. परिजनों ने जयपुर के एक भव्य पैलेस में शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं, रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजे जा रहे थे. इसके साथ ही, केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के 19 जून को आने वाले जन्मदिन को लेकर भी बेहद उत्साहित थे. उन्होंने जन्मदिन के जश्न के लिए महाबलेश्वर के एक लग्जरी रिसॉर्ट में करीब 40 कमरे बुक कराए थे, लेकिन इन खुशियों के बीच मौत का एक घिनौना खेल खेला जा रहा था.

खुद ही अपना पासपोर्ट फाड़कर फेंका (Pune Murder Case)

साजिश की शुरुआत शादी से पहले तय हुई बाली (इंडोनेशिया) ट्रिप से हुई थी. सब कुछ फाइनल होने के बाद अचानक सिया ने दावा किया कि उसका पासपोर्ट खो गया है, जिसके कारण ट्रिप रद्द करनी पड़ी. पुलिस जांच में अब यह बात सामने आ रही है कि सिया ने एक होटल में खुद ही अपना पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया था, ताकि वह केतन के साथ विदेश न जा सके. इसके बाद 31 मई को दोनों लोहागढ़ किले पहुंचे, जहां कथित तौर पर पहली बार केतन को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया गया.

पुलिस के अनुसार,

हत्या की पहली कोशिश 14 जून को की गई थी. सिया, केतन को दोबारा लोहागढ़ किले लेकर गई और वहां सांप का डर दिखाकर उन्हें घाटी की तरफ धकेलने का प्रयास किया, लेकिन उस दिन वे नाकाम रहे और केतन सुरक्षित वापस लौट आए. आखिरकार 19 जून को सिया के जन्मदिन के दिन ही इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया गया. इस बार मौके पर सिया का कथित प्रेमी चेतन चौधरी भी मौजूद था. दोनों ने मिलकर केतन को किले से नीचे 350 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया.

शुरुआत में लोहागढ़ किला ट्रेकिंग पॉइंट होने के कारण इसे फोटो खींचते समय पैर फिसलने का हादसा माना गया. लेकिन जब पुणे ग्रामीण पुलिस ने मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया एक्टिविटी और डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला, तो सिया और चेतन चौधरी के बीच प्रेम संबंधों का खुलासा हुआ. पुलिस का आरोप है कि दोनों ने केतन को अपने रिश्ते के बीच का कांटा मानकर यह मर्डर प्लान किया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चेतन चौधरी और मंगेतर सिया गोयल को हिरासत में ले लिया है और न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है.

यह भी पढ़ें:  लखनऊ अग्निकांड ने कैसे छीन लीं 15 जिंदगियां? सिस्टम की लापरवाही और मालिक के लालच का चिट्ठा आया सामने

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital