Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पुणे-पिंपरी चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 8 आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने क्या कहा?

Pune liquor deaths: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग गंभीर हालत में हैं. आरोपी योगेश वानखेडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Pune liquor deaths: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से कम से कम 15 लोगों की जान चली गई है. कई अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों की मौत हुई, जबकि पुणे के काले पड़ल और हडपसर में भी कई लोगों ने दम तोड़ा. इस घटना ने पूरे प्रशासन को हिला दिया है और प्रभावित इलाकों में जांच तेज कर दी गई है.

आरोपी की गिरफ्तारी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जहरीली शराब योगेश वानखेडे नामक व्यक्ति ने तैयार की थी. वह लंबे समय से अवैध शराब कारोबार से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

मुख्यमंत्री का क्या कहना है?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में अब तक आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क का पता लगा लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शराब पीने के बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब अलग-अलग इलाकों में बेची गई थी. इसे पीने के बाद लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. कई लोगों के मुंह से झाग निकलने लगे और इलाज के लिए ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई

पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस के डीसीपी संदीप अटोले ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है.

स्थानीय लोगों का गुस्सा

फुगेवाड़ी इलाके में अवैध शराब के अड्डे खुलेआम चलने के कारण स्थानीय नागरिकों में भारी नाराजगी है. लोग मानते हैं कि मौतें जहरीली शराब से हुई हैं, लेकिन दापोडी पुलिस ने इसे अफवाह बताया है.

ये भी पढ़ें-‘तुम CM बनोगे’, 40 साल पहले ही डीके शिवकुमार को मिल गई थी ये भविष्यवाणी, ज्योतिषी ने अब खोला बड़ा राज

पुलिस का अलग दावा

पुलिस का कहना है कि कुछ मौतें अलग-अलग कारणों से हुई हैं. पांडुरंग फुगे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई बताई गई है. दो भाइयों विजय और राजेंद्र राठौड़ की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की आशंका जताई गई है. वहीं, राजेंद्र राजपूत की मौत बाथरूम में गिरने से हुई और अकबर पठान लंबे समय से शराब के आदी थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital