Bharat Express DD Free Dish

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: लाख से ज्यादा नशीली गोलियां और 5 किलो हेरोइन बरामद, 8 आरोपी दबोचे

Punjab Drugs Recovery: पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने ड्रग्स और गैंगस्टरों पर चौतरफा हमला बोलते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 5 किलो से ज्यादा हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, एक ग्लॉक पिस्टल और 3 लाख से ज्यादा की ड्रग मनी बरामद की है.

Punjab Drugs Recovery Case

Punjab Drugs Recovery Case Image

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Punjab Drugs Recovery: पंजाब सरकार की “ड्रग्स के खिलाफ जंग” मुहिम के तहत फिरोजपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों और गैंगस्टरों पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है. पुलिस ने 5 अलग-अलग बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन, बैन दवाइयां, विदेशी हथियार और लाखों की ड्रग मनी बरामद हुई है (Punjab Drugs Recovery).

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से 5 किलो 275 ग्राम हेरोइन, 1.33 लाख से अधिक नशीली गोलियां-कैप्सूल, एक विदेशी ग्लॉक समेत 4 पिस्तौल, 41 कारतूस और 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है. एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में पाकिस्तान से हेरोइन मंगाने वाले तस्कर भी शामिल हैं.

फिरोजपुर में नशे और हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद (Pakistan Heroine smuggling Punjab)

पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने नशे और गैंगस्टरों पर बड़ी चोट की है. एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के अनुसार, 5 अलग-अलग कार्रवाइयों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 5 किलो 275 ग्राम हेरोइन, 1 लाख 33 हजार 640 नशीली गोलियां, विदेशी ग्लॉक समेत 4 पिस्तौल और 3 लाख 16 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है.

पाकिस्तानी तस्कर और मेडिकल हॉल पर बड़ा एक्शन

सबसे बड़ी कामयाबी CIA ज़ीरा को मिली, जिसने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने वाले दो तस्करों को 5 किलो से ज्यादा हेरोइन और स्विफ्ट कार के साथ दबोचा. वहीं, ममदोट पुलिस ने एक मेडिकल हॉल पर छापा मारकर 1.33 लाख नशीली गोलियां और 39 कारतूस जब्त किए.

हथियार तस्कर और चोर भी पकड़े गए (Anti Drug Campaign Punjab)

अन्य मामलों में सीआईए फिरोजपुर और मक्खू पुलिस ने हथियार और 50 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपियों को पकड़ा, जबकि सिटी पुलिस ने 3 चोरी की बाइक व 10 मोबाइल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया. एसएसपी ने बताया कि नशा विरोधी अभियान के तहत जिले में अब तक 2521 मामलों में 3085 तस्करों को जेल भेजा जा चुका है और करीब 430 किलो हेरोइन जब्त की गई है.

यह भी पढ़ें:  बदायूं में हाहाकार: जर्जर बिजली तारों ने ली बेकसूर किसान की जान, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read