Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘पंजाब यूनिवर्सिटी के नतीजों ने सिद्ध की…!’ गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई; जानिए क्या कहा?

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने लगातार दूसरी बार शानदार जीत दर्ज की. अमित शाह ने इसे युवा शक्ति के ‘राष्ट्र प्रथम’ विचार पर विश्वास बताया…

Punjab University

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की लगातार दूसरी जीत पर अमित शाह ने बधाई दी

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (PUCSC) चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा लगातार दूसरी बार दर्ज की गई ऐतिहासिक और प्रचंड जीत की गूंज अब देश के सर्वोच्च राजनीतिक गलियारों तक पहुंच गई है. विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन एबीवीपी की इस शानदार सफलता पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने परिषद के सभी जुझारू कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब यूनिवर्सिटी के इस जनादेश को देश की ‘युवा शक्ति’ का ‘राष्ट्र प्रथम’ (Nation First) की राष्ट्रवादी विचारधारा पर अटूट और अटूट विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण करार दिया है.

‘राष्ट्र प्रथम की विचारधारा पर युवा शक्ति की मुहर’

पंजाब यूनिवर्सिटी के नतीजों के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लिखा कि पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की शानदार जीत पर परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई. लगातार दूसरी बार मिली यह जीत युवा शक्ति के ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा पर अटूट विश्वास का प्रमाण है.

मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर संकल्पित भाव से कार्य करते रहेंगे. अमित शाह के इस संदेश ने न केवल विजयी उम्मीदवारों बल्कि पंजाब और पूरे देश भर में फैले एबीवीपी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का संचार किया है.

दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन का बढ़ा कद

उल्लेखनीय है कि 9 जुलाई 1949 को बलराज मधोक द्वारा संस्थापित और प्रो. यशवंतराव केलकर के मार्गदर्शन में आकार लेने वाला ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ आज भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है. ‘ज्ञान, शील और एकता’ के ध्येय वाक्य के साथ काम करने वाला यह संगठन छात्रशक्ति को सीधे ‘राष्ट्रशक्ति’ मानकर देश के नवनिर्माण में युवाओं को जोड़ता है.

पंजाब यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित एवं संवेदनशील परिसर में लगातार दूसरी बार मिली यह जीत साबित करती है कि पंजाब का युवा अब नकारात्मक या संकीर्ण राजनीति को नकार कर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और राष्ट्रवाद की मुख्यधारा के साथ मजबूती से खड़ा है.

अन्य नेताओं ने भी दी बधाई

अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस शानदार जीत पर खुशी जताते हुए कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक सामान्य चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय के युवाओं के गहरे विश्वास और परिषद के कार्यकर्ताओं की वर्षों की अनवरत मेहनत, प्रतिबद्धता और छात्र हित के प्रति निस्वार्थ समर्पण की जीत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital