Bharat Express DD Free Dish

पूर्णिया में हैवानियत की हदें पार! महिला से दरिंदगी के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लकड़ी, फिर पेड़ से लटकाया शव

Purnia Rape Murder Case: बिहार के पूर्णिया में दरिंदों ने 45 साल की महिला के साथ रेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालकर हत्या कर दी. यहीं नहीं हैवानों ने महिला के शव का हाथ-पैर बांधकर उसे पेड़ से लटका दिया. घटनास्थल से खून से सनी लकड़ी बरामद हुई है.

Purnia Rape Murder Case

Purnia Rape Murder Case: बिहार के पूर्णिया से हैवानियत की सारे हदें पार करने वाला मामला सामने आया है. यहां दरिंदों ने 45 साल की महिला के साथ रेप कर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डालकर हत्या कर दी. यहीं नहीं हैवानों ने महिला के शव का हाथ-पैर बांधकर उसे पेड़ से लटका दिया. घटनास्थल से खून से सनी लकड़ी बरामद हुई है.

दरिंदों ने इस वारदात को महिला के घर से मात्र 300 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की छोटी बेटी की 5 अप्रैल को शादी थी. उससे पहले यह घटना हो गई, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

रात 11 बजे टॉयलेट के लिए निकली थी महिला

दरअसल यह घटना केनगर थाना क्षेत्र के बनभाग चूनापुर के वार्ड नंबर 10 की है. जहां गुरुवार की रात 11 बजे महिला अपने घर से 300 मीटर दूर टॉयलेट के लिए निकली थीं. काफी देर होने के बाद जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन उन्हें ढूंढना शुरू कर दिये. रातभर आसपास के खेतों में तलाश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला.

आज 6 मार्च दिन शुक्रवार को गांव के ही कुछ बच्चे खेत में काम करने गए हुए थे. तभी उनकी नजर पास के आम के पेड़ पर लटके शव पर पड़ गई. शव देखकर बच्चे शोर मचाते हुए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया. ग्रामीणों ने देखा कि महिला के हाथ-पैर बंधे हुए हैं और उसे पेड़ पर लटका दिया गया है.

परिजनों ने किसी पर नहीं लगाया आरोप

पति और परिजनों का कहना है कि उनका ना तो किसी से कोई झगड़ा था ना ही उनसे कोई रंजिश थी. उन्हें नहीं पता कि इस वारदात को किसने अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें- एक अभेद्य कुदरती किला, जहां घुसने का मतलब है मौत! आखिर क्यों ईरान में सैनिक भेजने से डर रहा अमेरिका? पढ़ें- EXPLAINER

ग्रामीणों की सूचना पर पुलस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक शव पेड़ से लटका मिला है. पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read