Urdu Conclave 2026

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति 4 साल बाद दिल्ली आए, पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर किया स्वागत, दोनों साथ में करेंगे डिनर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेता आज 23वीं द्विपक्षीय बैठक में रक्षा सहयोग, व्यापार सुरक्षा और मॉड्यूलर रिएक्टर प्रोजेक्ट पर चर्चा करेंगे.

putin-india-visit-2025-modi-welcome-bilateral-summit

Putin India Visit: दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का प्लेन लैंड कर गया है. पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है. उन्होेंने आखिरी बार साल 2021 में भारत का दौरा किया था. पुतिन के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी भी करेंगे.

एरपोर्ट से सीधा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पीएम अवास पहुंचेंगे. सूत्र की माने तो ठीक 7:30 बजे पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक-दूसरे से मिलेंगे. करीब 8.30 बजे दोनों नेता साथ में डिनर करेंगे. उसके बाद दोनों नेता आपस में बात कर सकते हैं. ये कब तक चलेगी, ये दोनों नेताओं पर निर्भर होगा. यहीं दोनों नेता भारत-रूस दोस्ती का रोडमैप तय करेंगे. बातचीत के बाद पुतिन ITC मौर्या होटल में रात गुजारेंगे.पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पर देश की नजर होगी. मोदी और पुतिन 23वीं द्विपक्षीय बैठक करेंगे.

ऐसे हुआ स्वागत

बैठक में होंगे कई समझौते

पुतिन की यात्रा ऐसे वक्त हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं. उनकी यात्रा का मकसद समग्र द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को विस्तार देना है. मोदी और पुतिन के बीच शुक्रवार को होने वाली शिखर वार्ता में रक्षा सहयोग बढ़ाने, द्विपक्षीय व्यापार को बाहरी दबावों से सुरक्षित रखने और छोटे ‘मॉड्यूलर रिएक्टर’ के क्षेत्र में संभावित सहयोग पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है. माना जा रहा है इस वार्ता पर पश्चिमी देशों की पैनी निगाह रहेगी.

पुतिन का 30 घंटे का ये भारत दौरा बेहद खास माना जा रहा है. उनके लिए सख्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. रूसी सेना की एक टीम कई दिन पहले यहां पहुंच चुकी है और सुरक्षा इंतजाम का जायजा ले रही है.


ये भी पढ़ें: दो दशक पुरानी है मोदी–पुतिन की दोस्ती, मुलाकात पर पूरे विश्व की निगाहें…रिश्तों में आएगी नई मजबूती


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read