Urdu Conclave 2026

दुकानें साफ, शटर गायब, DVR तक उखाड़ ले गए; रायबरेली में एक ही रात में 5 बड़े डाके

Raebareli Theft Case: रायबरेली के तकिया चौराहे पर बीती रात चोरों ने एक साथ 5 सर्राफा दुकानों के शटर तोड़कर 10 लाख से अधिक के आभूषण, नकदी और CCTV का DVR उड़ा लिया. घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है.

Jaipur House Dispute

Raebareli Theft Case:रायबरेली/रविन्द्र सिंह:  उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चोरों ने पुलिस गश्त को खुली चुनौती देते हुए एक ही रात में पांच दुकानों के शटर चटका दिए. बेखौफ बदमाशों ने सर्राफा दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों के गहने, नकदी और सीसीटीवी का डीवीआर तक उड़ा लिया.

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित तकिया चौराहे पर बीती रात चोरों ने पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए एक साथ पांच सर्राफा दुकानों के शटर तोड़ डाले. शातिर बदमाश दुकानों से करीब 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और साक्ष्य मिटाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर भी चुरा ले गए. सुबह घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े किए, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है.

क्या है मामाला? (Jewellery Shop Theft)

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित तकिया चौराहे पर बीती रात बेखौफ बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने पुलिसिया सुरक्षा की पोल खोलते हुए एक के बाद एक लगातार पांच सर्राफा दुकानों के शटर तोड़ दिए. दुकानों में दाखिल हुए चोरों ने तिजोरियों और दराजों को खंगालकर करीब 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और बड़ी मात्रा में नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

CCTV और DVR भी उखाड़ ले गए चोर (Takiya Chauraha Raebareli)

बदमाश इतने शातिर थे कि अपनी पहचान छुपाने के लिए वे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे और उनका डीवीआर (DVR) भी उखाड़कर अपने साथ ले गए. सुबह जब स्थानीय लोग और व्यापारी चौराहे पर पहुंचे, तो दुकानों के टूटे शटर देखकर उनके होश उड़ गए. घटना की खबर फैलते ही इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश और हड़कंप मच गया. गुस्साए दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने रात में होने वाली पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

पुलिस जांच में जुटी (Raebareli Police)

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने पीड़ित व्यापारियों की ओर से तहरीर मिलने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-बिना इजाजत बेच दिया मकान? जयपुर के चौड़ा रास्ता में धार्मिक तनाव, कलेक्टर से शिकायत

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read