Bharat Express DD Free Dish

‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक है’: कोटद्वार के ‘हीरो’ पर फिदा हुए राहुल गांधी; मोहब्बत की दुकान पर बवाल क्यों?

Rahul Gandhi On Kotdwar Case: ‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक है’ कहने वाले दीपक कुमार की राहुल गांधी ने तारीफ की है. ‘बाबा’ शब्द पर हुए विवाद में राहुल ने BJP-RSS को घेरा. पढ़ें क्या है पूरा मामला?

Rahul Gandhi Backs Mohammad Deepak of Kotdwar Attacks BJP RSS Over Baba Shop Controversy

Rahul Gandhi On Kotdwar Case: उत्तराखंड के कोटद्वार में 26 जनवरी को एक दुकान के नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बन गया है. जिम मालिक दीपक कुमार (Deepak Kumar) ने भीड़ के सामने खुद को “मोहम्मद दीपक” बताकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की थी. अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के ‘हीरो’ बन गए हैं. राहुल ने इस घटना को लेकर बीजेपी सरकार और आरएसएस (RSS) पर तीखा हमला बोला है.

‘बाबा’ शब्द पर मचा था बवाल

मामला 26 जनवरी का है. कोटद्वार में वकील अहमद (70) नामक एक बुजुर्ग की दुकान ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ के नाम को लेकर कुछ संगठनों ने हंगामा कर दिया. भीड़ का तर्क था कि ‘बाबा’ शब्द केवल हिंदू धार्मिक पुरुषों के लिए है, इसलिए मुस्लिम दुकानदार इसे हटाए. वहां मौजूद 46 वर्षीय दीपक कुमार ने जब इस जबरदस्ती का विरोध किया तो भीड़ ने उनसे उनका नाम और धर्म पूछा. इस पर दीपक ने बेबाकी से जवाब दिया- “मेरा नाम मोहम्मद दीपक है.” उनका यह वीडियो वायरल होते ही वे चर्चा में आ गए.

‘संविधान के रक्षक हैं दीपक’

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दीपक कुमार की तारीफ करते हुए लिखा कि वे “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान” की जीती-जागती मिसाल हैं. राहुल ने कहा-

‘दीपक उस संविधान के लिए लड़ रहे हैं जिसे कुचलने की साजिश रची जा रही है. उत्तराखंड की भाजपा सरकार उन असामाजिक तत्वों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डरा रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: ‘किताब छपी नहीं, तो सबूत कहां से लाए? संसद में घिर गए राहुल गांधी; स्पीकर ने टोका, रक्षा मंत्री से नोकझोंक

खुद भी निशाने पर आ रहे हैं राहुल

राहुल गांधी ने संघ परिवार की विचारधारा को बांटने वाला बताते हुए दीपक के साहस को ‘सच्ची भारतीयता’ करार दिया. दीपक की सफाई घटना के बाद दीपक को धमकियां मिलीं और भीड़ उनके घर तक पहुंच गई थी. बाद में दीपक ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात स्पष्ट की. उन्होंने देशवासियों से नफरत छोड़ प्यार और भाईचारे के साथ रहने की अपील की. हालांकि, मामले में कूदकर राहुल गांधी सियासी रोटी सेंक रहे हैं. इसे लेकर भी उनपर सोशल मीडिया प्रहार कर रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read