राहुल गांधी के दलित विरोधी BJP आरोप पर गुरु प्रकाश पासवान का पलटवार
BJP On Rahul Gandhi: संसद के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) और केंद्र सरकार पर दलित विरोधी होने के लगाए गए आरोपों पर भाजपा ने बेहद आक्रामक अंदाज में पलटवार किया है. दरसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के इतिहास, उसकी नीतियों और उसके शीर्ष नेतृत्व की कार्यशैली पर करारा हमला बोला.
इस दौरान भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की असली “चाल, चरित्र और चेहरा” हमेशा से दलित विरोधी रहा है और वे सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए दलित सम्मान का झुनझुना बजाते हैं.
खरगे का नाम लेकर प्रियंका-सोनिया पर साधा निशाना(BJP on Rahul Gandhi’s allegations)
भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कांग्रेस के शीर्ष परिवार को कटघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने राहुल गांधी को आईना दिखाते हुए कहा कि आज राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खरगे के सम्मान की बात कर रहे हैं, लेकिन जब प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से नामांकन दाखिल करने जा रही थीं, तब नामांकन कक्ष के भीतर सोनिया गांधी, प्रियंका, उनके पति और बच्चे मौजूद थे.
लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक दलित नेता (मल्लिकार्जुन खरगे) को दरवाजे के बाहर खड़ा कर दिया गया और वे बाहर से झांकते रहे. राहुल गांधी के पास दलित सम्मान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
#WATCH | दिल्ली | भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, “राहुल गांधी ने पहले कहा कि ये हुआ है। 20 दिन बाद उन्हें इसकी याद आई, तब उन्होंने FIR नहीं करवाया और आज वे ऐसी बात कर रहे हैं.आज हम आपको स्पष्ट बताना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का चेहरा दलित विरोधी चेहरा… pic.twitter.com/wgqWIgGgtq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2026
राहुल गांधी की चप्पल उठवाने का लगाया आरोप
भाजपा ने राहुल गांधी के पुराने वाकयों का जिक्र करते हुए बेहद गंभीर और तीखा आरोप (BJP On Rahul Gandhi) लगाया. भाजपा नेता ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस पार्टी में दलित और पिछड़े वर्ग के नेताओं से कैसा व्यवहार किया जाता है. गुरु प्रकाश पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने स्वयं कांग्रेस के ‘युवराज’ राहुल गांधी की चप्पल उठाई थी.
इसकी तस्वीरें आज भी देश के सामने हैं और तस्वीरें कभी झूठ नहीं बोलतीं. जो पार्टी अपने नेताओं से चप्पल उठवाती है, वह आज देश को दलित प्रेम का पाठ पढ़ा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘डोभाल’ के चीन दौरे पर हुआ बड़ा खेला, जानिए क्यों नप गया गलवान का मास्टरमाइंड जनरल झाओ?
‘राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करे कांग्रेस'(Rahul Gandhi Dalit Remark)
भाजपा प्रवक्ताओं ने कहा कि चुनाव आते ही राहुल गांधी को दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की याद आने लगती है, जबकि हकीकत में कांग्रेस ने हमेशा दलित नेतृत्व को दबाने और उनका इस्तेमाल केवल वोट बैंक के रूप में करने का काम किया है. सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर से लेकर इतिहास के तमाम बड़े दलित नेताओं को कांग्रेस ने हमेशा अपमानित किया.
इसके अलावा भाजपा ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी के खोखले आरोपों से देश की जनता गुमराह होने वाली नहीं है और कांग्रेस का यह दोहरा रवैया जनता के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

