Urdu Conclave 2026

कुत्ते के साथ काम… बारिश में रील, ट्रेंड के चक्कर में ट्रोल हुए राहुल गांधी; यूजर्स ने क्या कहा? खुद पढ़िए

Rahul Gandhi Instagram Viral Video: राहुल गांधी की इंस्टाग्राम पर शेयर की गई बारिश वाली रील और डॉग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. जानिए उन्होंने वीडियो में क्या कहा और यूजर्स क्यो कर रहे ट्रोल.

Rahul Gandhi Instagram Viral Video: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वजह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी रील है. इन दिनों GEN-Z वोटरों तक पहुंचने के लिए नेताओं ने ट्विटर (X) से ज्यादा इंस्टाग्राम पर फोकस किया है, क्योंकि आज का युवा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है. हालांकि, राहुल गांधी की रील को लेकर चर्चा तब तेज हो गई, जब उन्होंने संसद में बारिश में भीगते हुए और उसके बाद एक कुत्ते के साथ रील डाली. जिसके बाद से दोनों रीलें काफी वायरल हो रही हैं. इस पर यूजर्स ने राहुल को काफी ट्रोल किया है.

कुत्ते के साथ वीडियो में राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने जानवरों को लेकर कहा कि, “मैं कुत्तों का पैरेंट नहीं हूं. मेरा मानना है कि हम जानवरों के साथ, सभी जीवित प्राणियों के साथ, स्थान साझा करते हैं. मुझे नहीं लगता कि हम उन पर अपना अधिकार समझते हैं. मुझे लगता है कि वे हमारे साथ इस ग्रह पर हैं और वे सम्मान, प्यार और स्नेह के पात्र हैं. हां, नूरी, क्या तुम मुझसे सहमत हो? हां, तो यह नूरी है. यह मेरी मां की डॉग है. मेरी मां बहुत नाराज होंगी कि मैंने इसे वीडियो में लिया, लेकिन कोई बात नहीं. जब समस्या आएगी तब देख लूंगा. चलो, बाय. ठीक है, अब हम एक प्रेजेंटेशन पर काम करने जा रहे हैं. थैंक्यू.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharat Jodo (@bharatjodo)

इसके साथ ही एक और वीडियो में राहुल गांधी अपनी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के साथ बारिश में भीगते हुए संसद परिसर के बाहर नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में दोनों के बीच कुछ हल्की-फुल्की बातचीत भी हुई है. हालांकि, वीडियो में गाना चलने के कारण क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं है. देखिए वीडियो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharat Jodo (@bharatjodo)

क्या कहा यूजर्स ने?

एक यूजर ने गाने वाली रील पर कमेंट करते हुए लिखा, “हो गई मूवी की शूटिंग, अब देश के काम होने दो. लोकसभा चलने दो. दोनों भाई-बहन क्यों देश का पैसा बर्बाद कर रहे हो?” दूसरे ने लिखा, “वैसे दिखावा अच्छा है, बाकी पूरा देश जानता है.” वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने स्टिकर शेयर करते हुए कहा, “वहां क्या एक्टिंग कर रहा है.”


ये भी पढ़ें: मानसून सत्र पर बड़ा अपडेट! बढ़ेगा या होगा विशेष सत्र? किरेन रीजीजू ने किया साफ


पढ़िए बाकी कमेंट्स

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read