होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो फाइल)
Rahul Gandhi Bunglow: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा समिति को चिट्ठी लिखकर सरकारी बंगला खाली करने को लेकर जवाब दिया है. उन्होंने लोकसभा सचिवालय की चिट्ठी के जवाब में कहा है कि “उनसे जो कहा गया है, उसे वो पूरा करेंगे. लोकसभा समिति द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करेंगे”.
बता दें कि लोकसभा सचिवालय ने 27 मार्च को राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के लिए सूरत की अदालत द्वारा 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा से सांसद के रूप में उनकी अयोग्यता के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया था. 24 अप्रैल से सरकारी बंगले का आवंटन रद्द कर दिया जाएगा.
लोकसभा के डिप्टी सेक्रेटरी मोहित रंजन (Mohit Ranjan) को 28 मार्च को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि “वह बंगले में बिताए अपने समय की सुखद यादों को लोगों के जनादेश के लिए मानते हैं.” सचिवालय की तरफ से जारी चिट्ठी के जवाब में कांग्रेस सासंद ने आगे कहा कि “वो 23 अप्रैल तक सरकारी बंगला खाली कर दें. राहुल गांधी ने 2019 में केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. उससे पहले लगातार तीन बार उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से लोकसभा सांसद रहे थे.”
राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय की तरफ से लिखी गई चिट्ठी पर लिखा- “12 तुगलक लेन पर हमारे आवास वापस लिए जाने के संबंध में 27 मार्च, 2023 को लिखी चिट्ठी के लिए आपका धन्यवाद. पिछले चार कार्यकालों में लोकसभा के एक निर्वाचित सदस्य के रूप में, यह लोगों का जनादेश है, जिसके लिए मैं यहां बिताए गए अपने समय की सुखद यादों का एहसानमंद हूं. अपने अधिकारों के प्रति पूर्वाग्रह के बिना, मैं निश्चित रूप से निहित विवरणों का पालन करूंगा.”
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व सांसद के बंगला खाली कराने के आदेश पर बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “वे लोग (BJP) राहुल गांधी को कमजोर करने की कोशिश करेंगे. मैं सरकार के डराने, धमकाने वाले इस रवैये की निंदा करता हूं. ऐसा बहुत बार हुआ है कि हम (सांसद) तीन से चार महीने तक बिना घर के रहे हैं. मुझे मेरा बंगला 6 महीने बाद मिला. यह लोग दूसरों को नीचा दिखाने के लिए ऐसा करते हैं और मैं उनके ऐसे रवैये की निंदा करता हूं.”
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…
दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…
12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…