खेल

IPL 2023: ‘कैप्टन कूल’ की कप्तानी, इंग्लिश ऑलराउंडर का अटैकिंग गेम , जानें CSK की ताकत और कमजोरी

IPL 2023 CSK SWOT Analysis: महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में टॉप टीमों में से एक है. इस टीम के पास दुनिया का सबसे खतरनाक कप्तान है, जो जानता है की हारी हुई लड़ाई भी कैसे जीती जाती है. 41 वर्षीय इस खिलाड़ी से आज भी विपक्ष डर से कांप जाता है. एक क्रिकेटर के रूप में उनका यह आखिरी सीज़न हो सकता है, इसलिए चेन्नई की टीम ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी.

सीएसके के साथ क्रिकेट फैंस का एक जज्बाती रिश्ता है और इसका सबसे अहम कारण है- कप्तान महेंद्र सिंह धोनी. आईपीएल में सीएसके को हल्के में लेना किसी भी दूसरी टीम के लिए मूर्खता होती है. हालांकि पिछला सीजन इस टीम के लिए अच्छा नहीं रहा. मगर कहावत है न शेर जब कदम पीछे हटाता है, तो वह बड़ी छलांग मराता है.

आईपीएल के होम एंड अवे फॉर्मेट में वापसी के साथ सीएसके इस सीजन ‘चेपॉक’ स्टेडियम में सात मैच खेलने के लिए तैयार है. पिछले सीज़न में प्ले-ऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहने के बाद चेन्नई एक बार फपर कमबैक करने के इरादे से मैदान में आएगी. आईपीएल के नए सीजन में सीएसके को कुछ पुराने खिलाड़ियों की कमी खलेगी जबकि कुछ नए खिलाड़ियों के आने से टीम को काफी मजबूती मिली है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर कर सकते हैं डेब्यू, Mumbai Indians ने की नए सीजन में धमाके की तैयारी

क्या है चेन्नई की ताकत? 

बेन स्टोक्स की पावर-हिटिंग किसी भी खेल के परिणाम को बदल सकती है. वो एक बड़े ऑलराउंडर के रूप में टीम के लिए मैच विनर बन सकते हैं. ओपनिंग स्लॉट में डेवॉन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ सभी टीमों के बीच सबसे स्थापित जोड़ियों में से एक दिखते हैं. साथ ही जडेजा और मोईन अली भी काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं.

वो कमी जो सीएसके की है सबसे बड़ी कमजोरी

मुकेश चौधरी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जो सीएसके के लिये बड़ा झटका है. दीपक चाहर कमर और हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरकर लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं. ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी गेंदबाजी सीएसके के लिए कमजोर कड़ी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

9 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago