होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो ट्विटर)
Rahul Gandhi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने के लिए राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी. जिसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राहुल के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) अभी हरियाणा में है. इस दौरान उन्होंने हरियाणा के नूंह से मोदी सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा, “मुझे चिट्ठी लिखी गई है कि यात्रा बंद करो कोविड आ रहा है, लेकिन यह यात्रा रोकने के लिए बहाना बनाया जा रहा है.” उन्होंने कहा कि आप जितनी कोशिश कर लो हम टूटने वाले नहीं हैं.
स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने अपनी चिट्ठी में लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए. इसको लेकर अब राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा, “इन्होंने अब नया आइडिया निकाला है. मुझे लेटर लिखा है. यात्रा बंद करो क्योंकि कोविड आ रहा है”.
कांग्रेस सांसद ने कहा, “इन्होंने (BJP) ने मुझे पत्र लिखा कि कोरोना आ रहा है यात्रा बंद करो. बहाने बन रहे हैं, मास्क पहनों, यात्रा बंद करो कोरोना फैल रहा है. ये सब बहाने हैं, ये भारत की सच्चाई से डर गए हैं.”
महगांई के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर आप लोग मोदी जी से बात कीजिए. इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर माइक ऑफ करने का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लोकसभा में जब हम बोलने जाते हैं तो मेरा माइक ऑफ कर देते हैं.
जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सामने कोई खड़ा होता है तो नरेंद्र मोदी उसका मुकाबला नहीं कर पाते हैं और भाग जाते हैं. उन्होंने कहा, “मोदी जी कभी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते हैं. आरएसएस और बीजेपी के लोग गरीब और किसान से डरते हैं.”
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…