Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राहुल गांधी ने मां सोनिया के बांधे फीते, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राहुल गांधी ने मां सोनिया के बांधे फीते, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राहुल गांधी ने बांधे मां के फीते

कर्नाटक- कांग्रेस देश में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम कर रही है. वायनाड से सांसद राहुल गांधी इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं. वो पिछले कई दिनों से कर्नाटक और केरल में यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक में राहुल गांधी और पार्टी के नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं. इस दौरान अपनी मां सोनिया गांधी के राहुल गांधी का  गहरा प्यार और सम्मान दिखा.

जब राहुल ने बांधे मां सोनिया के फीते

गुरुवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस का जोश दोगुना नजर आया. वजह, सोनिया गांधी के कार्यक्रम में शामिल होना था. राहुल गांधी अपनी मां सोनिया और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ यात्रा को आगे बढ़ा रहे थे कि इसी बीच सोनिया गांधी के जूते का फीता खुल गया. इसे राहुल गांधी ने तुरंत गौर किया और अपनी मां के पैरों में झुकते हुए उन्होंने उनके जूते का फीता बांधा. मां के प्रति इस सम्मान और प्रेम से भरे मार्मिक दृश्य को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और राहुल गांधी की प्रशंसा भी की जा रही है.

शशि थरूर ने भी शेयर की तस्वीर

राहुल गांधी द्ववारा अपनी मां सोनिया गांधी के जूते बांधने की तस्वीर को पार्टी के वरिष्ठ नेता  शशि थरूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा..  मां तो मां होती है, उनका कोई तोड़ नहीं होता है.

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा  में करीब 1 किमी तक पैदल यात्रा की. इस दौरान उनके साथ राहुल गांधी के अलावा पार्टी के कई बड़े नेता और तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज  कर्नाटक के पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital