देश

Rahul Gandhi: सरकारी बंगला छिनने के बाद अपनी मां के घर में शिफ्ट होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत तमाम नेताओं ने की थी अपना घर देने की पेशकश

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम पर टिप्पणी को लेकर मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का घर छिनने के बाद अब वो अपनी मां सोनिया गांधी के घर शिफ्ट हो जाएंगे. दिल्ली में 10 जनपथ स्थित कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का वहां घर हैं. जानकारी के मुताबिक, राहुल के घर का सामान सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर शिफ्ट होने लगा है. वहीं, राहुल के कामकाज के लिए नया दफ्तर ढूंढा जा रहा है. बता दें कि राहुल गांधी को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई और फिर बाद में उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस मिला था.

लोकसभा की तरफ से जारी किए गए नोटिस के जवाब में राहुल गांधी ने लिखा था कि “मैं इस घर में 2004 से रह रहा हूं, इसलिए इस घर से मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं लेकिन आपने जिस संदर्भ में मुझको यह पत्र भेजा है वह तय समय पर मैं कर दूंगा.” राहुल गांधी के इस जवाब के बाद कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके लिए अपना घर देने की बात थी. इस लिस्ट में सबसे पहले नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का था.

एक महीने में बंगला खाली करने का दिया था नोटिस

2004 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद राहुल गांधी को दिल्ली के 12 तुगलक लेन में सरकारी बंगला दिया गया था. वहीं 24 मार्च को अयोग्य घोषित के बाद उनको एक महीने के अंदर यह सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था. राहुल गांधी ने अपने बयान में उन्हें मिले नोटिस के पालन करने की बात कही थी. वहीं नोटिस का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा सचिवालय में उप सचिव मोहित राजन को पत्र लिखते हुए धन्यवाद दिया था.

यह भी पढ़ें-   BJP 44th Foundation Day: 2 सीटों से 303 तक… कैसा रहा बीजेपी का राजनीतिक सफर, कैसे हुई थी शुरुआत?

इससे पहले राहुल ने कोर्ट में दी चुनौती

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सूरत कोर्ट द्वारा ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में सुनाई गई दो साल की सजा को अदालत में चुनौती दी थी. जिसके बाद सोमवार को हुई उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेता को 13 अप्रैल तक की जमानत दे दी है. इस मामले पर कोर्ट में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

18 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

34 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago