यूटिलिटी

CRPF में 1.30 लाख कॉन्सटेबल पद पर निकली भर्ती, 10वीं पास कर सकेंगे अप्लाई, मंत्रालय ने जारी किया नोटिस

CRPF Recruitment 2023:  सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की सोच रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सीआरपीएफ द्वारा जल्द ही 1.30 लाख पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के चरण आधिकारिक वेबसाइट पर दिए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये भर्तियां लेवल-3 के तहत की जाएंगी. गृह मंत्रालय के एक नोटिस के मुताबिक सीआरपीएफ में 129929 पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसमें 125262 पद पुरुषों के लिए आरक्षित होंगे. जबकि 4467 पद महिलाओं के लिए होंगे. वहीं, भर्ती में अग्निवीरों को भी 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा. अधिक जानकारी अधिसूचना में जारी की जाएगी.

योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 23 साल से कम नहीं होनी चाहिए. अधिक विवरण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किया जाएगा. भौतिक माप से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Swami Prasad Maurya: भगवान राम पर फिर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे स्वामी प्रसाद मौर्य, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने दर्ज कराया केस

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्ष के लिए परिवीक्षा अवधि में रखा जाएगा. इसके बाद उन्हें 21700 रुपये से 69100 रुपये वेतन दिया जाएगा. अधिक जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें- Amritpal Singh: पाकिस्तान भागने की फिराक में है अमृतपाल! पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज किया, बॉर्डर से सटे इलाकों में की जा रही तलाशी

सीआरपीएफ भर्ती के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें.
व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.
फॉर्म भरना होगा और संबंधित दस्तावेज अपलोड कर फीस जमा करनी होगी.
फाइनल सबमिट कर फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago