देश

Bihar: और बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें…अब पटना कोर्ट ने भेजा समन, 12 अप्रैल को होना होगा पेश, जानें क्या है पूरा मामला ?

Rahul Gandhi: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उनको गुजरात की सूरत कोर्ट ने पहले ही ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी के मामले में 2 साल की सजा सुनायी है. जिसके बाद से वह अपनी लोकसभा की सदस्यता और अपना सरकारी बंगाला गंवा चुके हैं. वहीं अब इसी मोदी सरनेम को लेकर बिहार के पटना शहर की एक कोर्ट ने उनको समन भेजा है. पटना की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 12 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा है.

दरअसल बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने यह याचिका कोर्ट में दायर की थी, जिस पर अब पर पटना कोर्ट ने राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है. राहुल गांधी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. सुशील मोदी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उन्होंने सारे मोदी सरनेम वाले चोर है कहकर पूरे समुदाय का अपमान किया है. इस मामले में राहुल गांधी को सरेंडर किए जाने के बाद जमानत मिल चुकी है.

‘राहुल गांधी के बयान के लिए मामला लंबित है’

सुशील मोदी के वकील एसडी संजय (SD Sanjay) ने एक अखबार को बताया कि “शिकायतकर्ता पक्ष के सभी गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और सभी सबूतों को प्रस्तूत कर लिया गया है. अब राहुल गांधी के बयान के लिए मामला लंबित है और उनके बयान दर्ज करने के लिए 12 अप्रैल की तारीख तय की गई है. “हालांकि, सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी 12 अप्रैल को पेश नहीं हो सकते हैं और मामले में उनके वकील अंशुल कुमार अपना बयान दर्ज कराने के लिए दूसरी तारीख मांग सकते हैं.

यह भी पढ़ें-  Ram Navmi 2023: “किसी गुंडे ने कहा है कि राम नवमी के दिन हम अस्त्र लेकर निकलेंगे, जुलूस निकालो..अगर हिंसा हुई तो”…CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना

‘पटना कोर्ट से भी सजा की पूरी संभावना’

राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से सजा मिलने पर सुशील मोदी ने कहा था कि “पटना के CJM कोर्ट में मैंने भी राहुल गांधी पर सारे मोदी सरनेम वाले चोर हैं के मुद्दे पर मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया है. वह इस मामले में जमानत पर हैं. सूरत कोर्ट के समान पटना में भी सजा की पूरी संभावना है.” गुजरात के बाद अब बिहार में भी राहुल गांधी को लेकर सियासत शुरू हो गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

4 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago