मनोरंजन

Salman Khan: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सलमान खान को दी राहत, पत्रकार से मारपीट की शिकायत को किया खारिज

Salman Khan: अभिनेता सलमान खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. एक्टर के खिलाफ एक पत्रकार द्वारा 2019 में दर्ज कराई गई शिकायत को खारिज कर दिया. वहीं पत्रकार ने अभिनेता और उनके बॉडीगार्ड पर अपने साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था. न्यायमूर्ति भारती डांगरे की एकल पीठ ने कहा कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख द्वारा दायर किए गए आवेदनों को स्वीकार किया जाता है.

सलमान और शेख को जारी किए गए समन भी रद्द

उच्च न्यायालय ने पिछले साल एक निचली अदालत द्वारा सलमान और शेख को जारी किए गए समन भी रद्द कर दिए. मजिस्ट्रेट अदालत ने मार्च 2022 में सलमान और शेख को समन जारी कर उन्हें पांच अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया था.

बॉडीगार्ड नवाज शेख को भी कोर्ट में राहत

इस मामले में सलमान खान के बॉडीगार्ड नवाज शेख को भी कोर्ट ने इस मामले में राहत दे दी है. सलमान खान ने उनके खिलाफ जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था. कोर्ट के फैसले के बाद अब सलमान खान को अंधेरी कोर्ट में पेश नहीं होना पड़ेगा. अंधेरी की मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने इससे पहले सलमान खान के खिलाफ समन जारी किया था, जिसे सलमान खान की ओर से बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी.

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey: “समर सिंह और उसके भाई को फासी हो”, भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां ने योगी सरकार से लगाई गुहार

पत्रकार ने मारपीट का आरोप लगाया

गौरतलब है कि पत्रकार अशोक पांडेय ने अप्रैल 2019 में आरोप लगाया था कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड नवाज शेख ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें मारा-पीटा. उन्होंने अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत में मुकदमा दायर करके दोनों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था. शिकायत पर कार्यवाही करते हुए मजिस्ट्रेट अदालत ने समन जारी किए थे. इसके बाद, सलमान ने पिछले साल अप्रैल में समन को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था. पांच अप्रैल 2022 को अदालत ने सलमान की याचिका पर सुनवाई करते हुए समन पर रोक लगा दी थी. शेख ने भी ऐसी ही एक याचिका दायर की थी, जिसके बाद उसे जारी समन पर भी रोक लगा दी गई थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

2 लाख के नीचे आई चांदी और डेढ़ लाख से फिसला सोना! क्या अभी और गिरेगी कीमतें? जानिए पूरा गणित

Gold-Silver Rate: दीवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है,…

19 minutes ago

‘जनता और राष्ट्र की सेवा ही सुशासन का आधार’, पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, जानें इसका अर्थ

PM Modi Subhashitam: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर जनता के कल्याण और सुशासन…

20 minutes ago

‘मौत को मात देने वाले भारतीय पायलट पर गर्व..!’ कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान

UAE ने फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और विमान के क्रू को उड़ान…

26 minutes ago

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

51 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

1 hour ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

1 hour ago