Gwalior road accident, Kanwariyas killed, Agra-Mumbai highway crash, speeding car accident, Shivpuri Link Road mishap, MP highway tragedy, Kanwariya protest, road safety Madhya Pradesh, car driver negligence, India Sawan accident.
रिपोर्ट- Ravindra गौर
रायबरेली। रायबरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहाँ सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को डम्पर ज़ोरदार टक्कर मार दी. टक्कर में थ्री व्हीलर पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. थ्री व्हीलर में कुल 11 सवारियां थी. मामला लालगंज कोतवाली इलाके के नेशनल हाईवे 232 पर बदई का पूरवा के पास रायबरेली मार्ग पर हुआ है. बताया जा रहा है कि थ्री व्हीलर लालगंज से सवारियां लेकर रायबरेली जा रहा था और सामने से एक तेज रफ्तार डंपर चला आ रहा था. उसी समय यह घटना हुई है. सूचना पाकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रत्यक्षदर्शी राम कुमार ने बताया कि रायबरेली की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने लालगंज से सवारी भर कर जा रहे थ्री व्हीलर को सामने से टक्कर मार दी. जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. वह 7 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया है. ऑटो पर बैंड बाजा का सामान भी रखा हुआ था. जिससे यह लगता है कि बैठी हुई सवारी में कुछ लोग शादी विवाह का कार्यक्रम निपटा करके लौट रहे थे. इस मामले में लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है. 7 लोग घायल हुए हैं. अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. उनकी शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है. सभी मृतक अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
नहीं थम रहे हादस
प्रदेश की सड़कों पर हादसे नहीं थम रहे हैं. लगातार सड़क दुर्घटना में लोग जान गंवा रहे है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसको लेकर बैठक भी बुलाई थी. बैठक में उन्होंने एक्स्प्रेस वे के दोनों तरफ हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए थे. उन्होंने एक्स्प्रेस वे और हाई वे के किनारे शराब की दुकानों को भी हटाने का आदेश दिया था. उन्होंने शिक्षा विभाग को पाठयक्रम में बदलाव करके सड़क दुर्घटना के लिए जागरुकता फैलाने का आदेश दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

