Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली-NCR में बारिश… मौसम के बदलते रुख से ठंड दे रही दस्तक, जाने कैसा है पहाड़ों का हाल

अक्टूबर के शुरू होते ही ठंड ने दस्तक देना चालु कर दिया है. जिसका कारण दिल्ली एनसीआर, बिहार एवं बंगाल में हो रही बारिश है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने इसको और भी ज्यादा अपने पैर पसारने का मौका दे दिया है.

अभी अक्टूबर बस शुरू ही हुआ है और ठंड ने दस्तक देना चालु कर दिया है. दरअसल इसके पीछे का कारण दिल्ली एनसीआर, बिहार एवं बंगाल में हो रही बारिश है. साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने इसको और भी ज्यादा अपने पैर पसारने का मौका दे दिया है.

कैसा था सुबह का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में मंगलवार को तड़के गरज-बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश हुई. उन्होंने बताया की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2:30 बजे का तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था. इसके साथ ही नमी का स्तर 98 प्रतिशत तक पहुंचा था. हवाओं के शांत रहने के कारण, कोहरा छाया रहा और हवाओं में ठंडक बनी हुई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम सामान्य और अधिकतर तापमान 1-2 डिग्री के आसपास हो सकता है. जहां सुबह के समय उत्तर-पूर्व दिशा से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली, वहीं दोपहर को रुख बदलकर पूर्वी दिशा से 10 किमी प्रति घंटे के थोड़ी धीमी रफ्तार से चलेंगी, जो शाम और रात में दक्षिण-पूर्व दिशा से 8 किमी प्रति घंटे से कम रफ्तार की रहेंगी.

कैसा होगा बुधवार का मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही उम्मीद है कि अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है. अगर बात करें हवाओं कि तो अनुमानन सुबह में उत्तर-पूर्व दिशा से 5-10 किमी प्रति घंटे की धीमी रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ सकती हैं. शाम और रात में भी हवाएं इसी रफ्तार से चलती रहेंगी.’

क्या है अन्य राज्यों का हाल?

अगर बात करें अन्य राज्यों कि तो बंगाल और बिहार का भी यही हाल हो रखा है, जहां पर बारिश के चलते ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है. मौसम के इस बदलते रुख से वहां के स्थानिय लोगों को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है. वहां के लोगों के अनुसार अक्टूबर की शुरुआत में ही ठंड का एहसास होना सामान्य बात नहीं हैं.

वहाीं दूसरी ओर उंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होना शुरू हो चुका है, जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्र शामिल हैं. इन इलाको में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखा जा रहा है, जिसने हवाओं को ठंड और सर्द कर दिया है.

आने वाले दिनों में कैसा होगा मौसम?

मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का रुख ऐसा ही रहने वाला है और अनुमानन ठंड के बढ़ने की आशंका है. उन्होंने ये सतर्कता खास तौर पर दिल्ली, बिहार और बंगाल को बरतने को कहा है. विभाग ने सुझाव दिया है कि मौसम के अपडेट्स चेक करते रहे और यात्रा या बाहरी गतिविधियों के दौरान उचित तैयारी करके रखें.

ये भी पढ़ें: Winter season : पहली बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत, बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read