Bharat Express DD Free Dish

रायसेन में मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगी

Raisen Rape Case: मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया. आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी. फिलहाल उसका इलाज भोपाल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.

Raisen Rape Case: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी को गांधीनगर से ले जाया जा रहा था, तभी उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी. फिलहाल आरोपी का इलाज भोपाल के सरकारी अस्पताल में चल रहा है.

इस घटना के बाद प्रदेशभर में भारी गुस्सा देखने को मिला था. रायसेन में कई जिलों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी. विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी हुई थी. हालात बिगड़ते देख मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

कहां हुआ एनकाउंटर?

आरोपी का एनकाउंटर भोजपुर के पास कीरतनगर इलाके में हुआ. बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी का टायर पंचर हो गया था, उसी दौरान सलमान ने भागने की कोशिश की. उसने पुलिस की बंदूक छीनकर फायरिंग भी की. इसके बाद पुलिस ने उसे काबू में करने के लिए पैर में गोली मारी.

क्या है पूरा मामला?

21 नवंबर को रायसेन जिले में मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान आरोपी सलमान ने उसे चॉकलेट का लालच देकर अपने पास बुलाया और जंगल की ओर ले गया. वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया. बच्ची रोती हुई जंगल में मिली, जिसके बाद उसे तुरंत भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. आम लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था.

विरोध और प्रशासनिक कार्रवाई

इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. कई जगहों पर आरोपी का पुतला जलाया गया. रायसेन में हालात बिगड़ने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर रात बैठक की और सख्त कदम उठाए. रायसेन एसपी पंकज पांडेय को हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया और उनकी जगह आशुतोष को नया एसपी बनाया गया.

ये भी पढ़ें-विवादित क्षेत्रों पर नेपाल का नया पैंतरा: कालापानी, लिम्पियाधुरा और लिपुलेख को नोटों पर दर्शाया, भारत से तनाव बढ़ने की आशंका

प्रदेशभर में लोग मासूम को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को कानून के मुताबिक सख्त सजा दिलाई जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read