NEET Result 2026
NEET Result 2026: NEET-UG 2026 के नतीजों में एक बार फिर राजस्थान का दबदबा देखने को मिला है. कोटा, सीकर और जयपुर के कोचिंग संस्थानों के छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल कर राज्य को देश के सबसे बड़े मेडिकल कोचिंग हब के रूप में फिर साबित किया है.
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में कोटा के 4 छात्रों ने टॉप 10 की लिस्ट में जगह बनाई. कोटा के कोचिंग के छात्र आर्यन गुप्ता ने AIR-1, पंशुल बंसल ने AIR-2, आयुष भालोटिया ने AIR-4 और गौरव सिंह ने AIR-9 हासिल कर इतिहास रच दिया.
कोटा का दबदबा
- AIR-1, AIR-2, AIR-4, AIR-9
- Top-10 में 4 छात्र
- Top-100 में 43 छात्र
- 690+ अंक पाने वाले 59 छात्र
सीकर और जयपुर ने भी किया शानदार प्रदर्शन
इस बार सिर्फ कोटा ही नहीं सीकर और जयपुर ने भी शानदार प्रदर्शन किया. दोनों शहरों के कई कोचिंग संस्थानों के छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप रैंक हासिल कर राजस्थान की सफलता को और मजबूत बनाया. यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र मेडिकल का सपना लेकर राजस्थान का रुख करते हैं.
सीकर की सफलता की कहानी भी खास रही. कोचिंग संस्थान के छात्र कार्तिक जैन ने री-NEET 2026 में 701 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-18 प्राप्त की. पहली परीक्षा में उम्मीद के मुताबिक रैंक नहीं मिलने के बाद उन्होंने दूसरी परीक्षा को नया अवसर माना.
ये भी पढ़ें- कौशांबी में 7 बच्चों की मां समधी संग हुई फरार, पति को फोन पर मिली धमकी
कार्तिक ने रोज 6 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी, सोशल मीडिया से पूरी दूरी और लगातार रिवीजन के दम पर देश के टॉप रैंकर्स में जगह बनाई. उनकी कहानी बताती है कि मेहनत और अनुशासन के सामने असफलता भी टिक नहीं पाती.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

