Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan: दो पक्षों के विवाद में डंपर से कुचलकर 5 लोगों की निर्मम हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पगारिया इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कथित तौर पर डंपर से कुचलकर पांच लोगों की हत्या कर दी गई.

Rajasthan crime news

झालावाड़ में पांच लोगों की हत्या

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पगारिया इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में कथित तौर पर डंपर से कुचलकर पांच लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि कथित घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के दो आरोपी रणजीत सिंह और डुंगर सिंह अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं. आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों को लगाया गया है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बिन्नायगा फांटा गांव के रहने वाले 22 वर्षीय भरत सिंह, धीरज सिंह, तूफान सिंह, गोवर्धन सिंह और बालू सिंह के रूप में की गई है. भरत और धीरज भाई हैं. पगारिया के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने मामले को लेकर बताया कि शनिवार देर रात रणजीत सिंह और डुंगर सिंह का भरत सिंह के साथ ही अन्य के बीच विवाद हुआ था.

थाने जा रहे लोगों पर चढ़ाया डंपर

जिसके बाद भरत सिंह और उसका भाई बाइक से तीन अन्य लोगों के साथ थाने जा रहा था. तभी रणजीत सिंह और डुंगर सिंह ने पास में खड़ा एक डंपर दोनों मोटरसाइकिल पर कथित तौर पर चढ़ा दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बरामद किए ‘हवाला’ के 3 करोड़ रुपये; 4 गिरफ्तार

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है. इस हत्याकांड के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश का भी कोई मामला नहीं है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital