Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM मोदी ने दौसा में हुए जानलेवा सड़क हादसे पर जताया दुख, पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के दौसा में खाटू श्याम जी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप और कंटेनर की टक्कर में 11 की मौत हो गई है. पीएम मोदी ने 2 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की.

PM Modi

Rajasthan Road Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के दौसा में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया’ इसके साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की’

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पीएम मोदी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”राजस्थान के दौसा में हुए एक हादसे में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं’ जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना’ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं’ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी’ घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे”’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी जताया दुख

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है’ जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है’ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें”’

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ”दौसा-मनोहरपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है’ ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें’ हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं”’

पिकअप और कंटेनर हुई थी भीषण टक्कर

दौसा में पिकअप और कंटेनर के बीच तेज टक्कर हो गई’ यह हादसा दौसा-मनोहरपुर रोड पर बापी के पास हुआ, जब लोग खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे’ इस भीषण सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई’ यह टक्कर इतनी तेज थी कि 10 की मौके पर मौत हो गई, जिसमें 7 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं’ वहीं, एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया’

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी लाल किले से देंगे भाषण, राष्ट्र में इतिहास और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूती

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital