Rajasthan accident: राजस्थान के डीग जिले के नियामतपुर गांव में गुरुवार को एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बारात की निकासी के समय बज रहे डीजे में अचानक करंट दौड़ गया, जिससे उस पर बैठे पांच बच्चे झुलस गए.
बच्चों का इलाज जारी
घटना में दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इनमें बृजकिशोर का 14 वर्षीय बेटा बादल और बावेकर खेरली निवासी 13 वर्षीय अंकित शामिल हैं. दोनों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बाकी तीन बच्चों का इलाज शहर के एक अन्य अस्पताल में चल रहा है.
बिजली के तार से जुड़ा हादसा
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारात कठूमर के पास अरुआ से आई थी. गांव से निकलते समय डीजे 11 केवी बिजली के तार से छू गया, जिससे उसमें करंट आ गया. इसी दौरान बच्चे झुलस गए. हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल बच्चे सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें-संघ का मकसद सत्ता नहीं, समाज का संगठन; मेरठ में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
समय रहते बची बड़ी दुर्घटना
गांववालों ने बताया कि करंट लगते ही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. अगर बिजली समय पर बंद नहीं होती तो जनहानि भी हो सकती थी. तार टूटने के बाद बिजली बंद हो गई और गनीमत रही कि बच्चों की जान बच गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





