Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan Election Result: “बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के लगातार आ रहे फोन”, राजस्थान में निर्दलीय और बागियों की बल्ले-बल्ले

Rajasthan Elections: जीवाराम के अलावा अन्य बागियों से भी संपर्क साधा जा रहा है. बीजेपी के बागी रविन्द्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी से भी पार्टी ने कॉन्टेक्ट किया है.

सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे

Rajasthan Election Result: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है. ज्यादातर सर्वों के नतीजों में किसकी सरकार बनेगी. यह साफ नहीं है. हालांकि 3 दिसंबर को वोटों की काउंटिंग के दिन साफ जाएगा. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. इसलिए अब दोनों ही पार्टियों ने निर्देलीय और बागियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है.

किसी भी स्थिति में कांग्रेस की सरकार बनाने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोर्चा संभाल रखा है. वहीं बीजेपी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मैदान में है.

वसुंधरा राजे ने किया बागी प्रत्याशी से किया संपर्क

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, वसुंधरा राजे ने बीजेपी से बागी हुए जीवाराम चौधरी ने संपर्क साधा है. उन्होंने पूर्व विधायक के जन्मदिन के मौके पर फोन कर बधाई दी. इस दौरान जीवाराम चौधरी ने उनसे कहा कि मैं जीत का सर्टिफिकेट लेकर जयपुर आ रहा हूं. जालोर के सांचौर विधानसभा सीट से बीजेपी से बागी हुए जीवाराम चौधरी ने लगातार दूसरी बार निर्दलीय चुनाव लड़ा है. इस निर्दलीय उम्मीदवार के सामने कांग्रेस ने सुखराम विश्नोई को मैदान में उतारा है.

वहीं जीवाराम चौधरी के समर्थकों ने भी दावा किया है कि दो दिन पहले सीएम अशोक गहलोत ने भी उन्हें फोन किया था और जयपुर में मिलने की बात कही थी. इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह 3 दिसंबर को अपना पक्ष साफ करेंगे. अपनी जीत को लेकर जीवाराम काफी विश्वास से फरे हैं. इसके लिए उनसे दोनों ही पार्टियों के नेता संपर्क साधने में लगे हुए हैं.

अन्य बागियों से भी साधा जा रहा संपर्क

जीवाराम के अलावा अन्य बागियों से भी संपर्क साधा जा रहा है. बीजेपी के बागी रविन्द्र सिंह भाटी और प्रियंका चौधरी से भी पार्टी ने कॉन्टेक्ट किया है. इसके अलावा कांग्रेस ने भी उनसे संपर्क किया है. एक निजी चैनल से बातचीत में इन दोनों प्रत्याशियों ने बताया कि उन्हें बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से फोन किये जा रहे हैं.

गौरतलब है कि प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने दांव पेंच चल रहे हैं. हालांकि 3 दिसंबर को साफ हो जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest