देश

Rajasthan Elections: PM मोदी ने जयपुर में किया 4 किलोमीटर लंबा रोड शो, लोगों का उमड़ा हुजूम, लगे मोदी-मोदी के नारे

Rajasthan elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी जमकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. दो दिनों में उन्होंने दो मेगा रोड शो किए. प्रधानमंत्री ने आज जयपुर में करीब 4 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. उनके रोड शो के दौरान हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिली. रोड के दोनों ओर लोग लाइन लाकर पीएम के इंतजार में खड़े थे. यह मेगा रोड शो करीब 1 घंटा दस मिनट चला. इस दौरान मोदी-मोदी के नारों की गूंज सुनाई दी. पीएम ने सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

पीएम मोदी का रोड शो जयपुर के सांगानेरी गेट से शुरू हुआ. इस दौरान प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष सी पी जोशी भी मौजूद रहे. पूरे रोड शो के दौरान पीएम ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया.

जयपुर की विधानसभा सीटों को करेंगे कवर

पीएम मोदी अपने 4 किलोमीटर रोड शो के दौरान हवामहल, किशनपोल, आदर्शनगर, सिविल लाइंस और झोटपाला विधानसभा सीट पर साधने की कोशिश कर रहे हैं. इस रोड शो के दौरान पीएम ने बापू बाजार, नेहरू बाजार, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार कवर किया.

पीएम मोदी के रोड शो पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा इस रोड शो के कारण नतीजों पर बड़ा असर होगा और परिणाम हमारे पक्ष में आएगा. मुझे पूरा विश्वास है कि जयपुर की समस्त जनता इसमें भाग ले रही है.

ताबड़तोड़ कर रहे हैं प्रचार पीएम

पीएम लगातार प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने बीकानेर में 3.5 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था. वहीं आज उन्होंने रोड शो से पहले करौली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछ्ले वर्ष नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान करौली में जो हुआ, आप उसे भूल सकते हैं क्या?… यहां पत्थरबाजी में कितने ही लोग लहूलुहान हो गए, कितनों का व्यापार-कारोबार चौपट हो गया. ये हमले इसलिए नहीं रुकते हैं, क्योंकि दंगो के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर दावत करते हैं. जो अपराधियों को दावत देती है, क्या वो कांग्रेस आपकी रक्षा कर सकती है?

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

7 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

10 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

34 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

36 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

54 minutes ago