देश

‘राजस्थान से कांग्रेस की सरकार जा रही है, छत्तीसगढ़ से भी जा रही है…’, पीयूष गोयल ने शेयर किया राहुल गांधी का VIDEO

Rahul Gandhi On Elections 2023: देश में पिछले महीने हुए 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए. 4 में से हिंदी पट्टी वाले 3 राज्‍यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को जीत मिली है, कांग्रेस बुरी तरह हारी है. मध्य प्रदेश में BJP को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला है; वहीं राजस्‍थान में भी कांग्रेस भाजपा से काफी पीछे रह गई. तीन राज्‍यों में कांग्रेस की हार के बाद सोशल मीडिया पर अब कांग्रेस नेताओं के बयानों की क्लिप ट्रेंड कर रही हैं. खासकर, राहुल गांधी का वो बयान, जिसमें उन्‍होंने कांग्रेस के हारने की बात बोली थी.

आज दोपहर को भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया, जिसमें राहुल अपनी पार्टी की सरकार जाने की बात बोल गए थे. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी महीनेभर पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. जहां उन्‍होंने कहा- “हमारी कांग्रेस पार्टी… राजस्थान में भी सरकार जा रही है और छत्तीसगढ़ में भी सरकार जा रही है…” कुछ देर बाद राहुल को ये अहसास हुआ कि इन दोनों राज्यों में अभी कांग्रेस की सरकार है, तो उन्होंने अपनी गलती सुधारते हुए कहा था- “सॉरी मैंने गलती से उल्‍टा बोल दिया.”

इसी छोटी-सी क्लिप को अब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया शेयर कर रहे हैं. भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया- “राहुल जी की भविष्यवाणी सच साबित हो गई.”

यह भी पढ़िए: राजस्थान में कांग्रेस बड़े अंतर से हारी, लेकिन अशोक गहलोत और सचिन पायलट अपनी-अपनी सीटों पर जीते, देखें नतीजे

कांग्रेस अब महज 3 राज्‍यों में, लेकिन भाजपा+ 16 राज्‍यों में

उपरोक्‍त 4 राज्‍यों के नतीजे आने के बाद अब देश के कुल 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में से 16 में अब बीजेपी+ सरकार होगी. इनमें 12 राज्यों में बीजेपी अकेले अपने दम पर सत्ता में रहेगी. वहीं, कांग्रेस महज 3 राज्यों तक सिमट गई है. वो राज्‍य हैं- कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश. गठबंधन के साथ कांग्रेस कुल 5 राज्यों की सत्ता में बची है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

24 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

58 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago